हरियाणा: 'अब निष्पक्ष जांच होनी चाहिए', खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोप पर भूपेंद्र हुड्डा हमलावर

हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला कोच ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। वहीं प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Haryana congress Bhupinder Hooda

Sexual harassment case Against Haryana Minister Sandeep Singh: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री संदीप सिंह पर लगे संगीन आरोप के बाद विपक्ष खट्टर सरकार पर हमलावर हो गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने अब इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

'अब इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए'

दरअसल, खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'संदीप ने इस्तीफा दे दिया है और अब इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।' इससे पहले सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा था कि संदीप सिंह के मंत्री पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती।

गृह मंंत्री विज से मिली पीड़िता

वहीं अंबाला में मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला कोच ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस पूरे मामले में DSP, चंडीगढ़ राम गोपाल ने बताया कि हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को चंड़ीगढ़ पुलिस से हरियाणा के खेल मंत्री (संदीप सिंह) के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में IPC की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। हम निष्पक्ष जांच करेंगे।

मेरी इमेज बर्बाद करने की साजिश: संदीप सिंह

वहीं अपने ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने पर हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो। जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं। इस पूरे मामले की जांच के लिए डीजीपी की ओर से तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+