Dehradun news: सहस्त्रधारा में तीन लड़कों ने लड़की के साथ की मारपीट, Video viral होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Dehradun news: देहरादून के सहस्त्रधारा में तीन लड़कों का एक लड़की के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया। जिस पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने संज्ञान लिया। पुलिस ने वीडियो में युवती के साथ मारपीट कर रहे तीन लड़कों को हिरासत में लिया और वैधानिक कार्रवाई की।

वायरल वीडियो में तीन लड़के और एक लड़की सहस्रधारा में आपस में झगड़ते नजर आए। जिसमें तीन लड़के लड़की के साथ मारपीट करते दिखे।. हालांकि, उसके बाद युवती एक युवक को बेल्ट से पीटती भी नजर आई। काफी देर तक यह ड्रामा सड़क पर होता रहा।

Dehradun news Three boys beat up girl in Sahastradhara police took action video went viral

इसके बाद मौके से लड़के स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर लड़कों को चौकी बुलाया और कार्रवाई की। मामला थाना राजपुर का बताया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें तीन लड़के व एक लड़की सहस्रधारा में आपस मे झगड़ रहे थे, तीन लड़के एक लड़की के साथ मारपीट करते दिख रहे थे।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश दिए गए। जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर उक्त वीडियो में लड़को के पास दिख रही 02 स्कूटीयो UK 07 DS 2972 व UK 07 FM 8491 के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनो युवकों को हिरासत में लिया।

जिनकी पहचान प्रमोद सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम झलपड़ी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल, आकाश सिंह पुत्र जनबल्लभ सिंह निवासी जलपाड़ी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल व गौरव रावत पुत्र सुखदेव सिंह निवासी झलपाड़ी पौड़ी गढ़वाल को चौकी बुलाकर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई और दोनों स्कूटीयों को Mv Act में सीज किया गया। पुलिस की और से बताया गया कि घटनाक्रम के संबंध में यदि युवती के द्वारा कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो अभियुक्तो के विरुद्ध अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+