Viral: हॉस्टल में सूटकेस के जरिए गर्लफ्रेंड की एंट्री! छात्र का कारनामा कैमरे में हुआ कैद
Viral: हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में हाल ही में एक असामान्य और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासनात्मक नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक देखा गया है कि एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल में लाने की कोशिश की।
जब वह हॉस्टल में प्रवेश कर रहा था, तब सुरक्षा गार्डों को सूटकेस में कुछ असामान्य लगा। जांच के दौरान, गार्ड ने जब सूटकेस खोला तो उसमें से एक लड़की को बाहर निकली जिससे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

इस पूरे घटनाक्रम को हॉस्टल के एक अन्य छात्र ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral News: विश्वविद्यालय की प्रतिक्रिया
इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, "हमारे छात्र बस शरारत कर रहे थे और चूंकि हमारी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, इसलिए छात्र पकड़ा गया। यह कोई बड़ी बात नहीं है। हमारी सुरक्षा हमेशा सख्त रहती है और इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।"
Viral: सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों की जिम्मेदारी, अनुशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
कुछ यूजर्स ने इसे हास्यपूर्ण दृष्टिकोण से देखा, जबकि अन्य ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक के रूप में माना।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर्स ने लिखा, "सूटकेस में बैठी वह लड़की और सूटकेस खोलते हुए फोटो के लिए पोज दे रहे पीले शर्ट वाले उस लड़के को मीम मटेरियल हॉल ऑफ फेम में जाना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications