Gwalior: ग्वालियर में ऐतिहासिक रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, करोड़ों के निवेश को मिली हरी झंडी
Gwalior: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का ग्वालियर में सफल आयोजन हुआ, जहां 4 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की है। 15 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने सहभागिता की है, जिनमें (कनाडा, नीदरलैंड्स, टोगो, जाम्बिया, मैक्सिको से प्रतिनिधि मंडल सम्मिलित) हैं।
15 से अधिक राज्यों के निवेशकों ने सहभागिता की है। 150 से अधिक विशिष्ट अतिथियों ने भागीदारी की है। इनमें अधिकांश पर्यटन,आईटी, फूटवेयर, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्योगपति हैं, और मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उन्होंने रुचि दिखाई है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहाकी की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की अर्थव्यवस्था, दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रही है, यह तीसरी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव है, इसने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों ने ग्वालियर-चंबल में निवेश को लेकर उत्साह दिखाया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की, ग्वालियर के लिए ऐतिहासिक क्षण है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के औद्योगिक विकास और क्रांति की अलख जगाने के लिए कदम बढ़ाया है। ग्वालियर-चंबल का एक-एक वासी हृदय तल की गहराइयों से मुख्यमंत्री को धन्यवाद अर्पित करता है।मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए न दिन देख रहे हैं, और न रात। इसी कल्पना से अब ग्वालियर बदल रहा है।
ग्वालियर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 1 हजार 586 करोड़ के निवेश की 47 इकाइयों का वर्चुअली भूमिपूजन और लोकार्पण किया। ये इकाइयां प्रदेश के विकास को नई गति देंगी, एवं इनसे लगभग 4752 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से वर्चुअली संवाद कर 120 इकाइयों को भूमि आवंटन आशय पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित जय विलास प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया।
ये भी पढ़े- Gwalior: रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारी पूरी, क्या रहेगा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications