Gwalior: रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारी पूरी, क्या रहेगा खास, जानिए
Gwalior में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित की जानी है, जहां इसे लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है। वहीं कॉन्कलेव को लेकर अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद खास माने जाने वाले मोहन सरकार के कर्मठ कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और प्रद्युमन सिंह तोमर ने मैदान संभाल लिया है, जहां दोनों ही मंत्रियों का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है।
ग्वालियर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आयोजन स्थल का जायजा लिया, जहां दोनों ही मंत्रियों ने उचित व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान दोनों ही मंत्रियों के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी संख्या नजर आ रही थी।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्वालियर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर के विकास की नई गाथा लिखेगी, जहां ऐसा कॉनक्लेव से ग्वालियर के उद्योग जगत में नए रास्ते खुलेंगे। वहीं अब इस कॉन्क्लेव को लेकर हो रही तैयारियां अंतिम दौर में है, जहां जल्द ही इन तैयारी को पूरा कर लिया जाएगा।
ग्वालियर-चंबल अंचल के औद्योगिक विकास को बूस्टर डोज देने के लिये देश और दुनियाभर के औद्योगिक प्रतिनिधि एवं निवेशक 28 अगस्त को "रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव" में आ रहे हैं। ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में "रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव" की तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। साथ ही देशी-विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए संगीतधानी ग्वालियर सज-धजकर तैयार हो रही है।
22 औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअल भूमिपूजन व लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 28 अगस्त को प्रात: लगभग 10.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में कॉन्क्लेव का उदघाटन सत्र आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर ग्वालियर-चंबल अंचल की 10 औद्योगिक इकाईयों सहित प्रदेश की 22 इकाईयों का वर्चुअल भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। साथ ही नवीन इकाईयों को आशय पत्र भी वितरित किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव "इन्वेस्ट एमपी" पोर्टल भी लाँच करेंगे।
ये भी पढ़े- MP में एक नहीं बल्कि कई गांव बनेंगे बरसाना, कृष्ण भक्त CM मोहन यादव की खास घोषणा












Click it and Unblock the Notifications