Gwalior News: ग्वालियर को मिलेगी विकास की सौगात, CM मोहन यादव क्या कुछ देंगे खास, जानिए
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देने 24 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दिन उपनगर ग्वालियर में सीएम राइज स्कूल किलागेट के नवनिर्मित भवन, स्मार्ट स्कूल शिक्षानगर, फूलबाग के समीप नवनिर्मित 132 केव्ही का जीआईएस विद्युत उपकेन्द्र, सिविल हॉस्पिटल बिरलानगर का नवनिर्मित भवन, वेस्ट टू वंडरपार्क एवं हजीरा क्षेत्र में स्थित फुटबॉल मैदान का लोकार्पण करेंगे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिन कार्यों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकार्पण करने जा रहे हैं, उनमें शेष कार्य हर हाल में 22 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार व अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सहित विभिन्न कार्य एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 अप्रैल को जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करने जा रहे हैं, उनसे उपनगर ग्वालियर की तस्वीर बदलेगी। करोड़ों करोड़ रूपए की लागत से इन कार्यों ने मूर्तरूप लिया है। उन्होंने कहा कि, लोकार्पण कार्यक्रम में स्मार्ट स्कूल शिक्षानगर में संचालित होने जा रहे शासकीय बालक उमावि के बच्चों व उनके अभिभावकों को अवश्य आमंत्रित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि, लोकार्पण कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ आयोजित हों, इसके लिये पुख्ता व्यवस्था की जाएं। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले आगुंतकों को कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए।
कलेक्टर चौहान ने सभी कार्य एजेंसियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों का लोकार्पण होने जा रहा है उनकी 30-30 मिनट की वीडियो क्लिपिंग तैयार करें। यह क्लिपिंग लोकार्पण कार्यक्रम में दिखाएँ, जिससे शहर में विकसित हुई उत्कृष्ट अधोसंरचना के बारे में शहरवासी जान सकें।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंडला जिले के टिकरवारा गांव में जनसभा को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहाँ आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के जरिए 2500 करोड़ से अधिक की सम्मान एवं सहायता राशि अंतरित की है।
मंडला को मिली 232 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला के विकास को गति देने के लिए 232 करोड़ रुपए की लागत वाले 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला जिले में सुरखी-इंद्री मार्ग पर 16 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से नया पुल बनाने और बंजर नदी में नवनिर्मित एक अन्य पुल का लोकार्पण कर इसका नामकरण अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह सेतु करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, मंडला के विकास में सरकार कोई भी कमी नहीं छोड़ेगी।
ये भी पढ़े- MP News: किसानों का ब्याज भरेगी सरकार, बड़ी सौगात मिलेगी फिर एक बार












Click it and Unblock the Notifications