MP News: किसानों का ब्याज भरेगी सरकार, बड़ी सौगात मिलेगी फिर एक बार

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार किसानों पर मेहरबान है। यही कारण है कि, सरकार अब राज्य के उन किसानों का सहकारी बैंकों का ब्याज वहन करेगी, जो 31 मार्च तक कर्ज चुकता नहीं कर पाए हैं। मध्य प्रदेश में कई सारी ऐसी सहकारी समितियां हैं, जो किसानों को लोन देती हैं, वहीं अब सरकारी समितियां का ऋण सरकार वहन करेगी।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भू-अधिग्रहण संशोधन प्राप्त पर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इसी के साथ पदाधिकारियों ने बैंक का कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया है।

Indore

मोहन यादव सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है, जहां मोहन यादव सरकार की ओर से की गई यह घोषणा किसानों के लिए बेहद राहत लेकर आई है। प्रदेश सरकार किसानों का वह ऋण वहन करेगी, जो किसानों ने सरकारी बैंकों से लिया है, और उसका भुगतान किसान नहीं कर पाए हैं। सभी डिफाल्टर किसानों के ब्याज का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा। इसी के साथ सरकार ने भरोसा दिलाया है कि, किसानों की सलाह के बिना किसी तरह का कोई भूमि अधिग्रहण नहीं होगा। भूमि अधिग्रहण से पहले किसानों को विश्वास में लिया जाएगा। वहीं अब सरकार की घोषणा के बाद प्रदेश पर के किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

CM मोहन यादव ने कही थी ये बात

पिछले दिनों दतिया में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा था कि, प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। राज्य सरकार के लिए कृषकों का हित सर्वोपरि है, किसानों को उनकी मेहनत और उपज का सही दाम मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए ही 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश के लिए 'केन-बेतवा' लिंक परियोजना और 'चंबल-काली सिंध-पार्वती' नदी जोड़ों परियोजना जैसी सौगात प्रदेश को दी है। साथ ही ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से जमीन नहीं बेचने का आहवान करते हुए कहा कि, इन नदी जोड़ो परियोजनाओं से दतिया भी लाभान्वित होगा और किसान परिवारों का खुशहाल जीवन सुनिश्चित है। डबल इंजन की सरकार में जनता का हित सर्वोपरि है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है।

ये भी पढ़े- MP के इन गांवों को मिलेगी नई पहचान, बनेंगे वृंदावन, CM मोहन यादव का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+