Gwalior News: सरकारी जमीन पर हुआ अतिक्रमण ध्वस्त, इन इलाकों में चलेगा बुलडोजर
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशन में जिले में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई सतत जारी है। इस क्रम में सोमवार को ग्राम अकबरपुर मुंजप्ता स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 69 रकवा 3.344 हे. भूमि पर से शासकीय भूमि जिस पर अतिक्रमणकारियो द्वारा मकान बनाकर, दीवाल बनाकर, टीन शेड बनाकर, नीव भरकर अतिक्रमण किया गया था।
इस शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को अनुविभागीय अधिकारी अतुल सिंह के निर्देशन में पुलिस थाना बहोडापुर एवं पुरानी छावनी के स्टॉफ की उपस्थिति मे हटवाया गया। अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि का बाजार मूल्य 6 करोड़ रुपये है।

कुछ ऐसा है मामला
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सतेन्द्र सिंह तोमर, नायब तहसीलदार वृत्त बहोडापुर, नगर पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह सिकरवार, जितेन्द्र सिंह तोमर थाना प्रभारी बहोडापुर व अन्य स्टॉफ, नगर निगम ग्वालियर से भवन अधिकारी यशवंत मैकले, मदाखलत अधिकारी केशव चौहान, क्षेत्राधिकारी विशाल गर्ग व राजस्व निरीक्षक वृत्त बहोडापुर संजय अगरैया, पटवारी ज्योति चौकरो, रांदीप राजावत, धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ, शैलेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
इंदौर में चल रही मुहिम
मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी है, जहां अवैध निर्माण नगर निगम की ओर से हटाए जा रहे हैं।वहीं अब एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की मुहिम शुरू हुई है, जिसमें नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण हटाया गया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार झोन क्रमांक 8, वार्ड 37 के अंतर्गत राधिका पैलेस स्थित प्लॉट नंबर 52 और 53 पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगभग 4000 वर्गफीट में बने इस निर्माण में से 2200 वर्गफीट को अवैध पाया गया, जिसके चलते निगम द्वारा इसे तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत कार्रवाई की गई। सिरपुर तालाब, जो एक रामसर साइट के रूप में संरक्षित क्षेत्र है, में अतिक्रमण होने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता था।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशन में जिले में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई सतत जारी है। इस क्रम में सोमवार को ग्राम अकबरपुर मुंजप्ता स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 69 रकवा 3.344 हे. भूमि पर से शासकीय भूमि जिस पर अतिक्रमणकारियो द्वारा मकान बनाकर, दीवाल बनाकर, टीन शेड बनाकर, नीव भरकर अतिक्रमण किया गया था।
ये भी पढ़े- MP News: इस शहर में कटेंगे बकायादारों के नल कनेक्शन, सम्पत्ति होगी कुर्क, सूची तैयार












Click it and Unblock the Notifications