Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: इस शहर में कटेंगे बकायादारों के नल कनेक्शन, सम्पत्ति होगी कुर्क, सूची तैयार

मध्यप्रदेश के खरगोन में नगरपालिका द्वारा राजस्व वसूली सम्पत्ति कर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, नगरीय विकास उप कर, जल कर एवं नगरपालिका स्वामित्व की दुकान किराया आदि वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी एमआर निंगवाल द्वारा बकायादारों से युध्दस्तर पर वसूली करने के निर्देश दिए और कहा कि, नगर पालिका का जल कर बकाया होने पर नल कनेक्शन काटे जाएंगे।

Khargone

इसी प्रकार नगर पालिका स्वामित्व की दुकानों की किराया राशि बकाया जमा न करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। संबंधितों को शासन के लक्ष्य अनुरूप वसूली में प्रगति लाने के लिए युध्दस्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

प्र. राजस्व अधिकारी महेश वर्मा द्वारा बताया गया कि निकाय की बकाया राशि वसूली के लिए बकायादारों को समय-समय पर बिल, मांगपत्र, सूचना पत्र आदि जारी किये जाने के उपरान्त भी सम्पत्ति कर, जल कर तथा दुकान किराया लीज आदि वर्षों का बाकी है, सूचना उपरान्त भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है, ऐसे बकायादारों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही कर जलकर बकायादारों के नल कनेक्शन काटे जाने की कार्यवाही की जा रही है। अब तक 04 लाख 23 हजार 300 रुपये की राशि बकाया होने पर 50 नल कनेक्शन काटे जा चुके है। करदाताओं की चल अचल सम्पत्ति कुर्क करने के लिए प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रभारियों द्वारा 10 से 20 तक बड़े बकायादारों को सूची तैयार कर वारंट की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही वारंट वसूली अमल में लायी जाएगी।

वसूली के संबंध में निकाय के वसूली कर्मचारी निरंतर बकायादारों से संपर्क कर बकाया राशि नियत अवधि में जमा कर अप्रिय स्थिति से बचने की हिदायत दे रहे है व मौके पर ही रसीद जारी कर वसूली कर रहे है। बकायादारों के नामों का सार्वजनिक प्रकाशन भी कराया जाएगा।

वर्मा द्वारा बताया गया कि, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भवन भूमि स्वामियों को अपनी सम्पत्ति का स्वनिर्धारण कर विवरणी प्रस्तुत करने एवं अपने बकाया एवं चालू वर्ष के कर की राशि का भुगतान 31 मार्च 2025 तक करना अनिवार्य है। नियत तिथि के पश्चात राशि भुगतान करने पर कर की राशि में दी जाने वाली 50 प्रतिशत छूट का लाभ नहीं मिलेगा व शत-प्रतिशत कर की राशि का भुगतान करना अनिवार्य होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा समस्त नागरिकों से अनुरोध किया कि वे नगरपालिका की समस्त बकाया राशि समय पर नगरपालिका कार्यालय में अथवा मौके पर उपस्थित होने वाले नगर पालिका कर्मचारियों के माध्यम से भुगतान कर रसीद प्राप्त कर नगरपालिका द्वारा की जाने वाली अशोभनीय कार्यवाही से बचे एवं एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। नगरपालिका परिषद खरगोन को नगर विकास में अपनी बकाया समय पर जमा कर सहयोग प्रदान करें।

ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारी पूरी, अबकी बार इन केंद्रों पर होगी खरीदी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+