Guruhram: ऑनलाइन ऑर्डर किया शराब, युवक से हो गई दो लाख की ठगी, जानें पूरा मामला

गुरुग्राम में एक व्यक्ति से करीब दो लाख की ठगी हो गई। उन्होंने शराब के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया। इस दौरान उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे कट गए।

फाइल फोटो

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक व्यक्ति से करीब दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति ने अपने घर पहुंचाने के लिए शराब को ऑनलाइन ऑर्डर किया। इस दौरान एक व्यक्ति से कथित तौर पर करीब दो लाख रुपये की ठगी हो गई। शिकायत के अनुसार, सेक्टर 65 में एमराल्ड फ्लोर प्रीमियर निवासी चंद्रकांत टक्कर ने इंटरनेट पर मिले जगदीश वाइन शॉप के नंबर पर डायल किया। उस फोन नंबर के यूजर्स ने अपना परिचय दिया। उन्हें बिलिंग के लिए 50 रुपये भेजने के लिए कहा गया।

बाद में उसने मेरे क्रेडिट कार्ड का विवरण लिया और उनसे 1,91,362 रुपये की ठगी की। उन्होंने कहा कि उनसे फिर से संपर्क नहीं किया जा सका। लंबे इंतजार के बाद भी उसने न तो शराब पहुंचाई और न ही उनके पैसे लौटाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क की।

अज्ञात जालसाजों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई मंजीत दलाल ने कहा कि हमने धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया है और जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Liqour Ban In Bihar: शराब मामले पर बोले चिराग- 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, सच दबाया जा रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+