Gurugram: गुरुग्राम में 14वीं मंजिल से नीचे गिरी जापानी महिला, खून से लथपथ मिला शव
Gurugram News: गुरुग्राम की एक सोसायटी में जापानी महिला का खून से लथपथ शव मिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि जापानी महिला 14वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गई। इस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
महिला की पहचान जापान निवासी मडोको थामानो (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले साल सितंबर महीने में अपने पति के साथ गुरुग्राम आई थी। वह यहां अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 53 थाने के एसएसओ संदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस को एक महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया गया है। साथ ही, दूतावास को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है। इतना ही नहीं, पुलिस ने बताया कि महिला के पति बैंक में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह महिला 14वीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से अचानक नीचे गिर गई।
हादसे के वक्त फ्लैट में बच्चे और पति मौजूद थे। महिला कैसे नीचे गिरी इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जापानी दूतावास के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: क्या नोएडा-गुरुग्राम के कर्मचारियों को दिल्ली चुनाव के दिन मिलेगी छुट्टी? जानिए क्या हैं नियम












Click it and Unblock the Notifications