गुरुग्राम में 23 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय युवती को चेहरे, गर्दन और पेट पर कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि व्यक्ति ने युवती का गला भी रेता था। युवती महरौली रोड पर एक झुग्गी बस्ती में रहती थी। मृतक महिला की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी अंजना के रूप में हुई है।

gurugram crime

घटना को अंजाम डीएलएफ फेज 1 थाना अंतर्गत नाथूपुर इलाके में में अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक राजस्थान के माधोगढ़ का रहने वाला और राजमिस्त्री का काम करने वाला हरकेश नाम का शख्स रविवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ काम पर निकला था। जब वह लौटा तो हरकेश ने अपनी बेटी का शव खून से लथपथ पाया।

फिलहाल डीएलएफ फेज-1 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (सबूत छुपाने) के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने हरिकेश की शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की मानें तो युवती पर नींद में सोते समय हमला किया गया है। क्योंकि युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

युवती का गला और हाथ की कलाई ही कटी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- श्रद्धा मर्डर केस: क्राइम सीन देखकर चौंक गई फ़ोरेंसिक टीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+