VIDEO: फिल्मी सीन की तरह सूरत क्राइम ब्रांच ने काबू किए बदमाश, देखें बुलडोजर से कैसे पकड़ा

सूरत। गुजरात में एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने का वाक्या किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन की तरह था। यहां सूरत में चीकलीघर गिरोह अपनी करतूतों की वजह से कुख्यात है। चीकलीघर गिरोह के गुर्गों को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों की अगुवाई में जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

WATCH Video: Surat Police team nabbed the Cheeklighar gang with the help of bulldozer, Its like A Movie scene

पुलिसकर्मियों ने डंडों का प्रयोग करते हुए कार में भागने का प्रयास कर रहे आपराधिक गिरोह के सदस्यों को सफलतापूर्वक दबोच लिया। इस कार्रवाई को सूरत क्राइम ब्रांच की मदद से अंजाम दिया गया। जिसके वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपराधियों को काबू करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल भी किया गया। सूरत क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने न केवल शहर से बाहर निकलने के सभी रास्तों को सील कर दिया, बल्कि चौकियों पर रणनीतिक रूप से अधिकारियों को भी तैनात कर दिया।

WATCH Video: Surat Police team nabbed the Cheeklighar gang with the help of bulldozer, Its like A Movie scene

इसके अलावा, वीडियो में जेसीबी और पुलिस की गाड़ियां भी दिख रही हैं, जो गैंगस्टरों का रास्ता रोकती हैं। बाद में जब कार मौके पर पहुंची और पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया तो सतर्क पुलिस अधिकारियों ने जोर-शोर से कार का पीछा कर उसे रोक लिया। उन्हें वाहन पर डंडों से हमला करते देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसमें सवार अपराधियों को पकड़ लिया। उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, वे 16 अपराधों में वांछित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+