अब गुजरात में पाकिस्तान ने की घुसपैठ की हिमाकत, BSF जवानों ने जब्त कीं 11 नौकाएं
गांधीनगर, 10 फरवरी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को जानकारी दी कि गुजरात के हरामी नाला के सामान्य क्षेत्र में 9 फरवरी को पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं और मछुआरों की घुसपैठ का पता चला था। रात भर के तलाशी अभियान के दौरान, 11 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया गया। ऑपरेशन अभी जारी है। गौरतलब है कि गुरजार से समुद्री इलाके में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की ये कोशिश पहली बार नहीं है, इससे पहले भी भारतीय जवानों ने कई बार पाक के नापाक मंसूबों को नाकाम किया है।

गुजरात की बीएसएफ ने बताया कि भारतीय वायु सेना के तीन कमांडो समूहों को 3 अलग-अलग दिशाओं से एयर ड्रॉप किया गया है, जहां पाकिस्तानी छिपे हैं, वहां कमांडो बंद हो रहे हैं। अत्यधिक दलदली क्षेत्र, मैंग्रोव और ज्वारीय जल सैनिकों के कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं। ऑपरेशन अभी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना की तरह ही गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने आकाश में कैमरा-माउंटेड यूएवी छोड़ा और हरामी नाला में मछली पकड़ने वाली नौ नौकाए देखी गई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नौकाओं को जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें: पंजाब: गुरदासपुर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने जब्त किए 1-1 लाख रुपए के 2 बंडल और हथियार
पंजाब में भी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तान से सटे पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में बीते बुधवार एक बार फिर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की गई। मंगलवार और बुधवार की रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पार से आए एक ड्रोन को मार गिराया। जवानों को क्षतिग्रस्त ड्रोन के पास से एक टिफिन बम और पिस्टल बरामद हुआ। इसी क्रम में चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों को बुधवार तड़के एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 2 आईईडी और 1 लाख रुपए को दो पीले टेप में लिपटे मिले, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications