पंजाब: गुरदासपुर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने जब्त किए 1-1 लाख रुपए के 2 बंडल और हथियार
गुरदासपुर, 09 फरवरी। पाकिस्तान से सटे पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में एक बार फिर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की गई। मंगलवार और बुधवार की रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पार से आए एक ड्रोन को मार गिराया। जवानों को क्षतिग्रस्त ड्रोन के पास से एक टिफिन बम और पिस्टल बरामद हुआ। इसी क्रम में चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों को बुधवार तड़के एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 2 आईईडी और 1 लाख रुपए को दो पीले टेप में लिपटे मिले, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान से आतंकवादी लगातार ड्रोन की मदद से भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के सभी मनसूबों को नाकाम किया है और कई हथियार जब्त किए हैं। देर रात ड्रोन को गिराए जाने के बाद भारतीय जवानों ने इकाले में तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसके बाद एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 2 आईईडी और 1-1 लाख रुपए के बंडल बरामद किए गए। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर रात लगभग 12.50 बजे गुरदासपुर के पंजग्राइ क्षेत्र में सैनिकों ने संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु की भिनभिनाहट सुनी थी।
Two packets wrapped in yellow tape containing 1 pistol, 2 magazines, 2 IEDs and Rs 1 lakh were recovered by BSF troops of Gurdaspur Sector in a search operation after a buzzing sound of a flying object moving across IB was observed early morning today: BSF Punjab Frontier pic.twitter.com/k3ONHOMeJJ
— ANI (@ANI) February 9, 2022
यह भी पढ़ें: हफ्तेभर सस्पेंड रहने के बाद दोबारा एक्टिवेट किया गया भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स का इंस्टाग्राम अकाउंट
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात अजनाला तहसील में पंजग्रहियां सीमा चौकी के पास जवानों ने आसमान में कुछ हलचल देखी। कुछ ही देर में पता चला कि वो ड्रोन है। इस पर जवानों ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होता देख ड्रोन ने कुछ सामान गिराया और वापस चला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिस पर दो बाक्स मिले, जिसमें विस्फोटक थे। अब इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही कि भारत की ओर ये बाक्स किसे डिलीवर होने वाले थे। चुनावी सीजन होने की वजह से पंजाब के सीमावर्ती जिलों में काफी सख्त निगरानी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications