Bullet train: अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध, लोग धरने पर

mumbai ahmedabad bullet train: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद तक दौड़ने वाली हाईस्‍पीड रेल की परियोजना का काम जारी है। इस परियोजना का महाराष्‍ट्र और गुजरात राज्‍यों में स्‍थानीय लोग कई दफा विरोध कर चुके हैं। हालांकि, सरकार ने मुआवजा दिलाने या उन्‍हें कहीं और जगह पर बसाने के वादे कर शांत करने की कोशिश की। दोनों राज्‍यों में परियोजना के लिए उपयुक्‍त अधिकतर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। इस बीच, अहमदाबाद शहर के शाहीबाग गिरधरनगर क्षेत्र के नीलमबाग समाज के निवासी धरने पर बैठ गए हैं।

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खुदाई, यहां चिंता में डूबे लोग

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खुदाई, यहां चिंता में डूबे लोग

शाहीबाग गिरधरनगर क्षेत्र के नीलमबाग सोसायटी के लोगों का कहना है कि, बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जिस तरह से गहरी खुदाई चल रही है, उससे उनके घरों का अस्तित्‍व संकट में आ गया है। क्‍योंकि, अत्‍यधिक खुदाई के चलते उनके घरों की नींव पर खतरा पैदा हो गया है। सोसायटी में रहने वाली दिव्याबेन शाह ने कहा, ''हम अब मजबूर होकर धरना दे रहे हैं। जहां से प्रोजेक्ट की खुदाई होनी है वहां से हमारे फ्लैट 5-6 फीट के करीब हैं, इसलिए अगर खुदाई की गई तो हमारे फ्लैटों को नुकसान होगा। नींव ढह जाएगी। फिर हम हादसों के डर में जीने को मजबूर होंगे।'
उनके अलावा सोसायटी की अन्‍य महिलाओं ने एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय में अपना विरोध दर्ज कराया। बुजुर्गों ने कहा कि, हम इस मामले में न्याय चाहते हैं। इसलिए, सोसायटी के निवासियों ने अहमदाबाद नगर निगम के संपदा विभाग को भी एक रिपोर्ट सौंपी है।

प्रदर्शनकारियों का यह कहना है

प्रदर्शनकारियों का यह कहना है

प्रदर्शनकारियों ने न्याय नहीं मिलने पर अहिंसक आंदोलन की चेतावनी भी दी। उन्‍हेांने अहमदाबाद कलेक्टर कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर नाराजगी जताई। नीलमबाग फ्लैट्स में रहने वाले श्यामभाई शाह ने कहा- 'हमारे फ्लैट 40 से 50 साल पुराने हैं जहां बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का रूट गुजर रहा है। बुलेट ट्रेन प्राेजेक्‍ट की खुदाई और पिलर के काम से फ्लैट्स का ढांचा कमजोर हुआ है। यहां बुलेट ट्रेन परियोजना की ज्‍यादा खुदाई हुई तो फ्लैट्स को नुकसान होगा। फ्लैट्स में 40 घर और 500 लोगों की बसावट है।'

यह देश की पहली बुलेट ट्रेन है

यह देश की पहली बुलेट ट्रेन है

बता दें कि, अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली हाईस्‍पीड रेल देश की पहली बुलेट ट्रेन है। जिसके लिए महाराष्ट्र और सूरत के बीच 70 किमी के पिलर्स पहले ही बन चुके हैं। एडमिनिस्‍ट्रेशन की योजना वर्ष 2026 में सूरत से बिलीमोरा सेक्शन तक बुलेट ट्रेन चलाने की है और उससे आगे का सेक्शन 2027 में शुरू होने के आसार हैं। अधिकारियों का कहना है कि, इस समय जोरों पर काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+