गुजरात में बढ़ा MIS-C का कहर, जन्म के 12 घंटे बाद बीमारी से पीड़ित मिला नवजात बच्चा

गांधीनगर, 01 जून। कोरोना वायरस महामारी के चलते अब देशभर में कई और बिमारियों का संकट बढ़ता जा रहा है। कोविड से संक्रमित मासूम बच्चों के ठीक होने के बाद भी उनमें अब नए तरह के सिंड्रोम ने आतंक मचा दिया है। देश के कई राज्यों में कोरोना को मात दे चुके बच्चों में एमआईएस-सी (मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम) के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के बाद गुजरात में कोविड-19 से ठीक हुए बच्चों में एमआईएस-सी के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

MIS-C havoc in Gujarat newborn baby found suffering from disease 12 hours after birth

Recommended Video

    Coronavirus Update: अब बच्चों में Multi-organ inflammatory Syndrome का कहर | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि कोरोना के वयस्क मरीजों में ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब संक्रमित बच्चों में एमआईएस-सी का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली एनसीआर में कोरोना से ठीक होने के बाद बच्चों में मल्टी-सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (एमआईएस-सी) के 177 मामले सामने आए हैं। इनमें से 109 मामले अकेले दिल्ली में मिले हैं। पंजाब के भी कई कोविड संक्रमित बच्चों में इस तरह की बीमारी पाई गई है। वहीं अब गुजरात में भी इसके मामलों मे लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

    यह भी पढ़ें: First Space Child:अंतरिक्ष में कब होगा बच्चे का जन्म वैज्ञानिक ने दिया जवाब, बताया क्यों है यह मुश्किल चुनौती

    गुजरात में अहमदाबाद के मेमनगर स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब एक नवजात बच्चे में एमआईएस-सी बीमारी का पता चला। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि नवजात बच्चे की मां ने कोरोना वायरस को मात दी थी, बच्चे के जन्म के 12 घंटे बाद ही उसके अंदर इस बीमारी का पता चला था। बच्चे को आईसीयू में नवजात शिशु को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अहमदाबाद के वैष्णोदेवी सर्कल की रहने वाली बच्चे की मां करीब डेढ़ महीने पहले कोविड-19 से संक्रमित हुई थी। डॉक्टर अब महिला की मेडिकल हिस्ट्री चेक कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+