गुजरात में मंगल ग्रह जैसे बैक्टीरिया, भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिक खोज करने कच्छ के रण आएंगे, क्या मिला अब तक?
कच्छ। पृथ्वी पर मंगल ग्रह जैसे बैक्टीरिया मौजूद हैं। ये बैक्टीरिया अभी कहीं दूर नहीं बल्कि, भारतीय राज्य गुजरात के कच्छ डेजर्ट में पाए गए हैं। वैज्ञानिक इन तक पहुंचने के लिए उत्सुक हैं। इसी महीने के मध्य से रणोत्सव के लिए विख्यात सफेद रण में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के साथ भारतीय शोधकर्ताओं का शोध शुरू होने जा रहा है। इस शोध का उद्देश्य मंगल ग्रह पर मिले हाईपर सेलाइन वॉटर में पाए जाने वाले बैक्टीरिया और सफेद रण (कच्छ) के नमक में मौजूद बैक्टीरिया के बीच समानता की पड़ताल करना है।

अमेरिकी वैज्ञानिकों के साथ होगा इंटरनेशनल रिसर्च
गुजरात की कच्छ यूनिवर्सिटी के भू-शास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. महेश ठक्कर सफेद रण में हो रहे शोधकार्यों का हिस्सा हैं। उनका कहना है कि, हमारी टीम कच्छ के 'माता के मढ' में मिले मंगल ग्रह पर पाए जाने वाले जेरोसाइट खनिज को लेकर शोध करेगी। उन्होंने कहा कि, यह धरती अपनी सतह और भू-गर्भ में कई रहस्य समेटे हुए है। 2020 में यहां शोधकर्ता जेरोसाइट की पहचान कर चुके हैं। जेरोसाइट खनिज अब तक मंगल ग्रह पर ही देखा गया है।

कई रहस्य समेटे है गुजरात के कच्छ की भूमि
मंगल ग्रह पर पाया जाने वाला खनिज गुजरात के कच्छ की भूमि में मौजूद बैक्टीरिया से कितना मिलता-जुलता है, नया शोध ऐसी कई बातों की जांच करेगा। डीएनए टेस्ट-मिलान आदि तकनीक से इस गुत्थी को जानने-समझने का प्रयास किया जाएगा, यही वजह है कि, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के साइंटिस्ट्स कच्छ पहुंच रहे हैं। कच्छ यूनिवर्सिटी के भू-शास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. महेश ठक्कर ने कहा कि, हम आगे जो करने वाले हैं..वह कच्छ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी और नासा की संयुक्त परियोजना है।

यहां मिल चुकीं हजारों बरस पुरानी चीजें
ठक्कर के मुताबिक, इस शोध को कच्छ में लूणा के क्रेटर लेक, धोलावीरा, माता के मढ सहित 8 साइट्स पर किया जाएगा। धोलावीरा वही जगह है, जहां हजारों साल पहले के ऐतिहासिक अवशेष मिल चुके हैं। वहां भारतीय शोधकर्ता अब तक कई चीजें खोज चुके हैं। और, ताजा रिसर्च जो होने जा रहा है वो इस बात को लेकर है कि, मंगल ग्रह पर सॉल्ट क्रिस्टल मिले हैं, जो सेलाइन वॉटर से बनते हैं..वैसे कच्छ में हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि, मंगल ग्रह में कुछ बैक्टीरिया कभी न खत्म होने वाले हो सकते हैं। वहीं, कच्छ के रण में भी कुछ वैसे ही सॉल्ट क्रिस्टल नजर आते हैं। इसलिए, नासा के वैज्ञानिकों की टीम कच्छ आ रही है। वह टीम भारतीयों के साथ मिलकर 'माता के मढ' में मिले मंगल ग्रह पर पाए जाने वाले तत्व को लेकर शोध करेगी।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications