भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने किया ट्वीट- पीएम मोदी का छोटा सा सिपाही बनकर करूंगा काम

नई दिल्ली, 02 जून। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। कुछ दिन पहले ही हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अब खुद हार्दिक पटेल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। हार्दिक पटेल ने ट्वीट करके लिखा, राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।

Recommended Video

      Hardik Patel Join BJP: Hardik Patel BJP में हुए शामिल | Patidar Leader | वनइंडिया हिंदी | #Politics
      hardik

      गौर करने वाली बात है कि इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में चुनाव से पहले हार्दिक पटेल का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए हार्दिक पटेल तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। 2015 में हार्दिक पटेल सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की और ऐतिहासिक रैली निकाली। हार्दिक भाजपा के धुर आलोचक भी रह चुके हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ भाजपा सरकार ने राजद्रोह के केस भी दर्ज किए थे।

      बहरहाल आज हार्दिक पटेल 11 बजे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हार्दिक ने 18 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे में हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी में स्वतंत्र रूप से फैसले लेने का अधिकार नही है।

      गुजरात के अहमदाबाद के छोटे से गांव चंदन नागरी से आने वाले हार्दिकक पटेल को प्रदेश का बड़ा पाटीदार नेता माना जाता है। जिस गांव से वह आते हैं वहां पाटीदार आबादी काफी ज्यादा है। हार्दिक पटेल ने गुजरात यूनिवर्सिटी से संबद्ध सहजनंद कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। हार्दिक की बचपन में ही किंजल से शादी हो गई थी। किंजल के पिता प्रदेश में रियल स्टेट व्यापारी हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+