गुजरात में यहां बनेगी परशुरामजी की सबसे ऊंची प्रतिमा, 3 मिनट में आया 65 लाख का दान
साबरकांठा। गुजरात में हिम्मतनगर शहर के बीचों-बीच भगवान विष्णु के मनुष्यावतार परशुराम की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी। यह परशुरामजी की गुजरात में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इसके लिए गुजरात के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने भूमि पूजन किया। इस दौरान चंद मिनटों में 65 लाख रुपये का चंदा इकट्ठा कर लिया गया। प्रतिमा बनाने के लिए खुद सीआर पाटिल ने भी 11 लाख रुपये दान किए।

हिम्मतनगर में परशुराम की सबसे ऊंची प्रतिमा
सीआर पाटिल ने कहा कि, हिम्मतनगर में गुजरात की परशुराम की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण होने जा रहा है। यह विशाल प्रतिमा 25 फीट ऊंची होगी। इसे ब्रह्म समाज द्वारा तैयार किया जा जा रहा है।' पाटिल ने कहा कि, इस समाज ने अन्य समाजों के साथ संबंधों के माध्यम से अपने ही समाज के जनप्रतिनिधियों को सभा में भेजा है। उन्होंने राजनीति में ब्राह्मणों के स्थान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि, इस समाज द्वारा ही भगवान परशुराम की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, वहीं इस दरम्यान अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

तीन मिनट में 65 लाख रुपये का डोनेशन मिल गया
प्रतिमा स्थापित कराने वाले पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा के लिए महज तीन मिनट में 65 लाख रुपये का डोनेशन मिल गया। जिसमें साबरकांठा के सांसद दीपसिंह राठौर ने 2.5 लाख, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गजेंद्रसिंह परमार 5.51 लाख, बाबूभाई पुरोहित और प्रफुल्ल व्यास 5-5 लाख, गुजरात राज्य भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ प्रफुलभाई पटेल ने 2.51 लाख और राज्य मीडिया के संयोजक यज्ञेश दवे ने 2.5 लाख रुपये दान किए। इसके अलावा साबरडेयरी के अध्यक्ष ने 5.51 लाख रुपये, भाजपा जिलाध्यक्ष ने 1.51 लाख रुपये, गोपाल सिंह राठौर ने 2.51 लाख रुपये, मोडासा के भीखू सिंह परमार, अतुल दीक्षित, अश्विन भट्ट और जिग्नेश जोशी ने एक-एक लाख रुपये का दान देने की घोषणा की। वहीं, भाजपाध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी परशुराम की प्रतिमा बनाने के लिए 11 लाख रुपये दिए।

भगवान परशुराम के नाम पर पार्क भी
हिम्मतनगर में सीआर पाटिल ने स्थानीय अग्रणियों, राजनीतिक अग्रणियों और ब्रह्म समाज के नेताओं से भी दान हेतु अपील की। मौके पर जिला पंचायत से चपरिया चार रोड तक जाने वाली सड़क का नाम भगवान परशुराम पार्क रखा गया। इस बारे में पदाधिकारी ने कहा कि, टावर चौक क्षेत्र में स्थित उद्यान और टावर चौक से पुरानी जिला पंचायत से चपरिया चार रोड तक जाने वाली सड़क का नाम सीआर पाटिल द्वारा भगवान परशुराम पार्क और सड़क का नाम भी वही रखा गया।
यह है ऐसा गांव जहां घरों पर नहीं होती पक्की छत, आखिर क्यों ऐसा करने से डरते हैं लोग?












Click it and Unblock the Notifications