Gujarat Polls 2022: कौन है वो छोटी बच्ची जिसकी कविता सुनकर खुश हुए पीएम? मोदी को बताया 'दादू' जैसा
PM Modi and Little Girl Aadya : पीएम मोदी के सामने "बीजेपी हमें बचाएगी, बीजेपी फिर आएगी" कविता पढ़कर सोशल मीडिया पर वायरल हुई छोटी बच्ची इस वक्त लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है। हर कोई इस बच्ची के बारे में जानने को उत्सुक है। लोग बच्ची धाराप्रवाह गुजराती बोलते हुए देखकर काफी हैरान भी है, तो आपको बता दें कि अपनी कविता से पीएम मोदी को प्रभावित करने वाली छोटी बच्ची का नाम 'आद्या' है।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक आद्या ने कहा कि 'उन्हें पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा।' जब उससे पूछा गया कि 'क्या वो पीएम मोदी के सामने कविता पाठ करते हुए घबराई हुई थी?' तो इस पर बच्ची ने कहा कि ' मैं कमरे में प्रवेश करने से पहले थोड़ा नर्वस थी, घबराई हुई थी लेकिन जब मैं रूम में अंदर पहुंची और पीएम मोदी से मिली तो मुझे लगा कि मैं अपने दादाजी के पास हूं, तो मेरा डर भाग गया, मुझे घबराहट नहीं हुई।'

इसके बाद आद्या ने जो कहा, वो और भी मजेदार था। उसने बताया कि 'पीएम मोदी ने उससे पूछा था कि 'मुझे ऑटोग्राफ चाहिए या फोटोग्राफ? ' तो मैंने उनसे कहा कि ' मुझे तो दोनों चाहिए'। जिस पर वो मुस्कुराने लग गए और पहले उन्होंने मुझे ऑटोग्राफ दिया और फिर मेरे साथ एक फोटो भी क्लिक करवाई। आद्या ने आगे कहा कि' मैं उनसे मिलकर बहुत ज्यादा खुश हूं।'

आपको बता दें कि 57 सेकेंड के वायरल वीडियो में बेबी आद्या का आत्मनविश्वास देखने लायक है। वो अपनी कविता में कह रही हैं कि 'भाजपा, भाजपा, भाजपा, जिधर देखो, भाजपा ही मिलेगी। हर चर्चा भाजपा से शुरू और खत्म होती है। लोग बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह के खेल खेल रहे हैं।'

जब वो कविता पढ़ रही है, उस वक्त पीएम मोदी भी काफी खुश दिख रहे हैं। भाजपा और भाजपा के समर्थकों ने तो वीडियो की तारीफ में कसीदे पढ़ डाले हैं तो वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा का दोहरा मापदंड करार दे दिया है। वो इसकी आलोचना कर रही है और भारत के चुनाव आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से इस मामले की जांच करने को कहा है। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं। पहला मतदान 1 दिसंबर को और दूसरा मतदान 5 दिसंबर को होगा, जबकि चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
-
Noida Airport: PM मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, ये रहा मिनट टू मिनट प्लान! किसकी होगी नो एंट्री? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications