सरकार का दावा- गुजरात में 23 दिनों में दी गईं कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा डोज

गांधीनगर। गुजरात में कोरोना वैक्सीन की डोज रोज लाखों लोगों को दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते रोज राज्य में 24 घंटों के दौरान 54,51,64 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। जिनमें 57,351 अहमदाबाद से थे। उक्त 5.45 लाख से ज्यादा लोगों के वैक्सीनेशन के साथ ही गुजरात में वैक्सीन लगवाने वालों की कुल तादाद बढ़कर 44,523,577 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, जब से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है, तब से अब तक ​सूबे में लोगों को वैक्सीन के 4.45 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि, गुजरात में चल रही वैक्सीनेशन ड्राइव बहुत सफल रही है और यहां महज 23 दिनों में ही लोगों को वैक्सीन के एक करोड़ से अधिक डोज दे दिए गए हैं। जबकि, यह काम एक माह में पूरा करने का लक्ष्य था।

गुजरात में 4.4 करोड़ से ज्यादा टीके लगे

गुजरात में 4.4 करोड़ से ज्यादा टीके लगे

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, प्रदेश में गुरुवार को 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग में वैक्सीन के फर्स्ट डोज के रूप में 17,85,76 लोगों ने इंजेक्शन लगवाए। वहीं, दूसरे डोज के रूप में 77348 ने इंजेक्शन लगवाए। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में फर्स्ट डोज लेने वालों की संख्या 91,526 एवं दूसरे डोज की वैक्सीन लेने वाले लोगों की संख्या 90,525 रही। जबकि हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में फर्स्ट डोज 21 लोगों ने लिया। इसी तरह इसी वर्ग में दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 7168 रही। विभाग के अधिकारी के मुताबिक, अब प्रदेश में टीकाकरण दो दिन बंद रहेगा।

कृष्ण जन्माष्टमी पर बंद रहेगा टीकाकरण

कृष्ण जन्माष्टमी पर बंद रहेगा टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने कहा कि, 2 दिन वैक्सीनेशन बंद रहने की रखने की वजह जन्माष्टमी पर्व है। उसके उपलक्ष्य में प्रदेश में रविवार एवं सोमवार को कोरोना का टीकाकरण बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि, इसके बाद मंगलवार से टीकाकरण यथावत जारी रहेगा। वैसे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देश के अन्य राज्यों में भी वैक्सीनेशन ड्राइव बंद रहने की बात कही जा रही है।

गुजरात में 16 जनवरी से लग रहे हैं टीके

गुजरात में 16 जनवरी से लग रहे हैं टीके

राज्य में विगत 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की ड्राइव शुरू हुई थी। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, तब से लेकर अब तक लोगों को वैक्सीन के 4.45 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर फर्स्ट डोज हैं। हालांकि, सरकार यह भी बता चुकी है कि, गुजरात में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज दिए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+