Sudarshan Exit Poll: गुजरात में भाजपा को फिर से बहुमत, AAP को सिर्फ इतनी सीटें मिलने का अनुमान

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही विभिन्न मीडिया संस्थानों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाने लगे हैं। इसी क्रम में सुदर्शन प्रबर्धन की तरफ से भी एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है।

exit poll

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद राज्य में नई सरकार को लेकर एग्जिट पोल आने लगे हैं। इसी क्रम में Sudarshan+Prabodhan का भी Exit Poll आ गया है। इसके मुताबिक गुजरात में भाजपा को फिर से बहुमत मिल रहा है। राज्य की 182 सीटों में भाजपा को कुल 129 सीटों के मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस को 45 और आप को सिर्फ 2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि एग्जिट पोल में अन्य को 6 सीट मिलने का अनुमान जताया है। आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

गुजरात में दूसरे चरण में 58 प्रतिशत से अधिक वोटिंग
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 58.18 प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि, पहले चरण में एक इससे कम वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण की वोटिंग में चुनाव आयोग की अपील का भी असर दिखा है। पहले चरण में कम वोटिंग होने की वजह से चुनाव की तरफ से जनता से वोटिंग की अपील की गई थी।

30 सालों से भाजपा है सत्ता में
गुजरात में भाजपा पिछले 30 वर्षों से सत्ता में है। यही वजह है कि इस यहां का चुनाव भाजपा के लिए साख की लड़ाई का सवाल बन गया है। हालांकि, एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनते हुए दिखाया जा रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए ये किसी राहत की खबर से कम नहीं है। फिलहाल अंतिम नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

सभी पार्टियों की तरफ से किया जा रहा है अपनी जीत का दावा
गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों की तरफ से अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आप सहित अन्य पार्टियों की तरफ से अपनी जीत का दावा करते हुए अलग-अलग तर्को को दिया जा रहा है। आपको बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव महंगाई, शिक्षा, बेरोजगारी पर लड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Jan Ki Bat Exit Poll: भाजपा की गुजरात में प्रचंड जीत, हिमाचल में मामला 50-50

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+