Jan Ki Bat Exit Poll: भाजपा की गुजरात में प्रचंड जीत, हिमाचल में मामला 50-50

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी जन की बात एग्जिट पोल में प्रचंड जीत दर्ज करती नजर आ रही है। जबकि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मामला फंसा हुआ है। दोनों ही पार्टियों के बीच मामला 50-50 का है।

bjp

Jan ki Bat Exit Poll Gujarat-Himachal Pradesh: गुजरात के विधानसभा चुनाव के बाद अगर एग्जिट पोल के नतीजों पर डालें तो तकरीबन सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ वापसी करने जा रही है। गुजरात में जन की बात एग्जिट पोल की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को 117-140 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 34-51 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी की बात करें तो आप को 6-13 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में 1-2 सीटें आ सकती हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश की बात की बात करें को जन की बात एग्जिट पोल में भाजपा को 32-40 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 27-34 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में सिर्फ 1-2 सीटों पर जीत मिल सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार कांटे की टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के बीच मुकाबला काफी करीबी है।

गुजरात में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद हिमाचल प्रदेश और गुजरात के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल में किस दल की प्रदेश में सरकार बनेगी इसकी संभावना जाहिर की गई है। चुनाव के नतीजे हालांकि 8 दिसंबर को सामने आएंगे लेकिन नतीजों से पहले लोगों की नजर एग्जिट पोल पर है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लिहाजा भाजपा उम्मीद लगा रही है कि एक बार फिर से दोनों ही प्रदेशों में भाजपा की वापसी होगी।

बता दें कि गुजरात में दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 14 जिलों में मतदान हुआ, जिसमे कुल 833 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सीधे मैदान में हैं। पहले चरण में गुजरात में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर 19 जिलों पर मतदान हुआ था। जिसमे मुख्य रूप से सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिणी जिले शामिले थे। वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पर 12 नवंबर को एक ही चरण में सभी 68 सीटों पर मतदान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+