Gujarat Election: मोरबी हादसे को लेकर केजरीवाल ने BJP पर बोला हमला, कहा-'बिना टेंडर के दिया गया था ठेका'
गुजरात के मोरबी में ओवरब्रिज गिरने की वजह से 135 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इसको लेकर गुजरात चुनाव में विपक्ष भाजपा सरकार को घेर रहा है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से ओवरब्रिज के मरम्मत का कार्य घड़ी बनाने वाली कंपनी को दिया गया था। जबकि कंपनी की तरफ से कभी भी ब्रिज नहीं बनाया गया था और न ही इस कार्य में वह दक्ष थी।

टेंडर देते समय नहीं हुआ प्रक्रियाओं का पालन
गुजरात के वलसाड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ब्रिज मरम्मत का टेंडर भी नहीं निकाला गया था और न ही टेंडर देने से पहले किसी भी प्रक्रिया का पालन किया गया था। कंपनी के पास सिर्फ घड़ी ही बनाने का अनुभव था।
केजरीवाल बोले मुझे सिर्फ पांच साल दो काम न आए पसंद तो बताना
चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप मुझे पांच साल दीजिए, मैं आपसे सिर्फ पांच साल मांगने आया हूं। अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं आया तो मैं अगली बार वोट मांगने नहीं आऊंगा। वहीं, इस सीट से आप उम्मीदवार राजू मार्चा ने भी सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अहंकार में है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों के पास विकल्प की कमी थी, इसलिए भाजपा ने वोटर्स को हल्के में लिया था।
वलसाड में 1990 से हो रही भाजपा की जीत
वलसाड सीट भाजपा 1990 से ही जीत रही है। यहां से भरत पटेल पिछले साल से चुनाव जीत रहे हैं। 1990 से वलसाड सीट पर बीजेपी का राज है। वहीं, इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। भरत पटेल पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्रकुमार टंडेल को करीब 26 फीसदी वोटों से हराया था। हालांकि इस बार कांग्रेस ने कमलकुमार पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है।
त्रिकोणीय होता दिख रहा है गुजरात चुनाव
गुजरात चुनाव त्रिकोणीय होता दिख रहा है। हालांकि, चुनावों में जीत दर्ज किया जा सके, इसलिए भाजपा, कांग्रेस और आप की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है। यहां पर 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को दो चरण में होगी। विपक्ष पार्टियों की तरफ से महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दों को चुनाव में उठाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- नेपाल में कई 'केजरीवाल’ ठोक रहे ताल, पीएम शेर बहादुर देउबा को खुद की सीट बचाना हुआ मुश्किल












Click it and Unblock the Notifications