Gujarat Election 2022: भाजपा ने जारी की 6 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को 6 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक धोराजी सीट से महेंद्रनभाई पाडलिया चुनाव लड़ेंगे। जबकि खंभालिया से मूलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, भागवनर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या, डेडियापाड़ा से हितेश देवजी वसावा और चोर्यासी से संदीप देसाई चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले पार्टी की तरफ से 160 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में कई मौजूदा विधायकों का पत्ता कट गया था। पहली लिस्ट हार्दिक पटेल और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के पत्नी को भी टिकट दिया गया है।

gujarat bjp second list

1 और 5 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं रिजल्ट हिमाचल चुनाव के साथ यानि कि 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग इस वक्त गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों जुटा है।

आप के आने से गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला
गुजरात में पिछले 27 वर्षों से भाजपा सत्ता में है। ऐसे में यह चुनाव गुजरात भाजपा के साथ पीएम मोदी के साख का भी सवाल बन गया है। यही वजह है कि पार्टी की तरफ से चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी जा रही है। भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री से लेकर पीएम मोदी तक प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, इस बार गुजरात का किला फतह करना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि आम आदमी पार्टी इस पर पूरे दमखम से चुनाव से लड़ रही है। इसकी वजह से यहां पर मुकाबला भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय हो चुका है।

बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेर रहा विपक्ष
गुजरात चुनाव इस बार बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। विपक्ष की तरफ से भाजपा सरकार पर इन तीनों ही मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला जा रहा है। वहीं, मोरबी हादसा भी इस वक्त विपक्ष के लिए संजीवन बूटी का काम कर रहा है। इस हादसे को लेकर भी पार्टी की तरफ से जमकर हमला बोला जा रहा है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने को संगठन मजबूत करेगी भाजपा, बनाई खास रणनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+