हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने को संगठन मजबूत करेगी भाजपा, बनाई खास रणनीति

हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के गढ़ आदमपुर में अपनी पार्टी की जीत से उत्साहित भाजपा मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तैयार की है। एक बूथ पर 10 महिलाओं, 10 अनुसूचित जाति के लोगों और 10 युवाओं को जोड़ा जाएगा। सांसदों और विधायकों के साथ पार्टी के प्रमुख नेताओं को दायित्व सौंपा गया है कि वह केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार के आठ साल के कार्यकाल को जनता के बीच लेकर जाएं।

 Haryana : BJP will strengthen the organization to form the government for the third time in Haryana, made a special strategy

दलील यह है कि देश और प्रदेश में कहीं भी सरकार विरोधी लहर नहीं है। आठ साल के बाद एंटी इनकंबेंसी (सरकार विरोधी लहर) को महसूस किया जा सकता है, लेकिन आदमपुर के चुनाव नतीजों ने प्रदेश सरकार के कामकाज पर पूरी तरह से मुहर लगा दी है। 2024 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने, इसके लिए संगठन को धरातल पर मजबूत करते हुए न केवल जनता के बीच सांसदों व विधायकों को अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी, बल्कि उन्हें भविष्य का विजन भी पेश करना होगा। सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को अपने-अपने काम का आकलन खुद करने का मंत्र दिया गया है। उनसे कहा गया कि पूर्व में हुई गलतियों में सुधार किया जाना चाहिए, ताकि मिशन 2024 को फतेह करने में किसी तरह की परेशानी न आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+