गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता दर्ज
गांधीनगर स्थित आईएसआर के एक अधिकारी ने बताया कि झटके सावरकुंडला तालुका के मितियाला गांव में अमरेली से 44 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 6.2 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए।

गुजरात के अमरोली जिले के सावरकुंडला तालुका में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के एक अधिकारी ने कहा कि 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर के एक अधिकारी ने बताया कि झटके सावरकुंडला तालुका के मितियाला गांव में अमरेली से 44 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 6.2 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए।
वहीं, इससे पहले तजाकिस्तान में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, तजाकिस्तान के मुर्गोभ में भूकंप के यह झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई थी, जोकि काफी खतरनाक माना जाता है। यह भूंकप मुर्गोभ के पश्चिम में तकरीबन 65 किलोमीटर दूर महसूस किए गए थे। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
Recommended Video

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 5.37 बजे महसूस किए गए थे, इसकी गहराई तकरीबन 20.5 किलोमीटर है। इस भूकंप से किसी को भी नुकसान नहीं होने की संभावना जताई गई है। भूकंप का केंद्र गोर्नो-बदाक्षन के पास है, जोकि अफगानिस्तान-चीन की सीमा के पास है। इस भूकंप के 20 मिनट बाद 5 और46 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।
वहीं, 19 फरवरी को सौराष्ट्र में स्थित अमरेली जिले के खंभा क्षेत्र में 2.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। गुजरात के कच्छ जिले, जो सौराष्ट्र क्षेत्र में भी स्थित है। जनवरी 2001 में एक विनाशकारी भूकंप आया था। जिसमें 13,800 लोग मारे गए और अन्य 1.67 लाख घायल हो गए। भूकंप से जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था।
यह भी पढ़ें- तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 दर्ज












Click it and Unblock the Notifications