तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 दर्ज
तजाकिस्तान के मुर्गोभ में भूकंप के यह झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई है, जोकि काफी खतरनाक माना जाता है। यह भूंकप मुर्गोभ के पश्चिम में तकरीबन 65 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं

तुर्की में भीषण भूकंप के बाद तजाकिस्तान में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार तजाकिस्तान के मुर्गोभ में भूकंप के यह झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई है, जोकि काफी खतरनाक माना जाता है। यह भूंकप मुर्गोभ के पश्चिम में तकरीबन 65 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 5.37 बजे महसूस किए गए हैं, इसकी गहराई तकरीबन 20.5 किलोमीटर है। इस भूकंप से किसी को भी नुकसान नहीं होने की संभावना जताई गई है। भूकंप का केंद्र गोर्नो-बदाक्षन के पास है, जोकि अफगानिस्तान-चीन की सीमा के पास है। इस भूकंप के 20 मिनट बाद 5 और46 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications