'कांग्रेस ने OBC समुदाय की हमेशा उपेक्षा की', मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले अमित शाह

Amit Shah: अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ओबीसी समुदाया की उपेक्षा की है। बीजेपी ने ओबीसी समुदाय के लिए काम किया है। पीएम मोदी पिछले 9 वर्षों में उनके लिए बहुत काम किया।

कांग्रेस ने OBC समुदाय की हमेशा उपेक्षा की: अमित शाह

Amit Shah: गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समुदाय की उपेक्षा की है। यह भाजपा है जो उनके लिए काम कर रही है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 56 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन ओबीसी समुदाय के लिए काम नहीं किया। उनके विकास के लिए काम नहीं किया। पीएम मोदी ने पिछले 9 वर्षों में उनके लिए काम किया। पीएम मोदी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए वह गरीबों का दर्द समझते हैं।

अहमदाबाद में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता सोमाभाई मोदी ने की। इस महासम्मेलन में भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी भी शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ओबीसी समाज को अपमानित किया है। वहीं, मोदी सरकार ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है।

Recommended Video

    CJI DY Chandrachud और Justice MR Shah के Supreme Court में आंसू क्यों निकले ? | SC | वनइंडिया हिंदी

    अमित शाह ने जोर देते हुए कहा कि बीजेपी ने ही ओबीसी समाज से पहला प्रधानमंत्री दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 27 केंद्रीय मंत्री ओबीसी समाज से हैं। साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा ओबीसी मुख्यमंत्री भाजपा सरकार ने दिए हैं।

    राहुल गांधी मानहानि मामले से पूर्णेश मोदी काफी चर्चा में आ गए। हाल ही में मोदी समाज की मानहानि के केस मे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हो गई थी। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई। जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पर अध्यादेश लाने को राजी क्यों हुई मोदी सरकार, दुनिया के इन देशों का रहा खास प्रभाव?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+