गुजरात में किसे बनाएं AAP का CM फेस? पंजाब की तर्ज पर केजरीवाल ने जनता से मांगा सुझाव
इस वर्ष गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि आयोग की तरफ से जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। गुजरात में मुख्य लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होती दिखाई दे रही है। गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत हो, इसको लिए आप मुखिया अरविंद केजरीवाल की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में गुजरात में आप का सीएम उम्मीदवार किसे बनाया जाए, इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने जनता से सुझाव मांगा है। उन्होंने जनता से कहा कि कृपया आप लोग अपना सुझाव दें।
Recommended Video
सुझाव के लिए जारी किया नंबर भी
केजरीवाल ने जनता की राय दर्ज करने के लिए एक नंबर (6357000360) भी जारी किया है। इस नंबर पर लोग 3 नवंबर तक वॉयस मैसेज, व्हाट्सएप और एसएमएस भेज सकते हैं। परिणाम 4 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा केजरीवाल की तरफ से एक सुझाव के लिए एक ईमेल आईडी भी साझा की गई है, जिस पर जनता अपना सुझाव दे सकती है।

इससे पहले इस साल की शुरुआत में पंजाब राज्य के चुनाव हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने वहां पर भी CM उम्मीदवार के लिए जनता से सुझाव मांगा था। वहां पर भगवंत मान लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभरे थे। बाद में पार्टी ने भारी जनादेश के साथ जीत हासिल की और मान ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
भाजपा पर बोला हमला
गुजरात में भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि इनके पास अगले पांच वर्षों के लिए कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुद्रास्फीति एक बड़ा मुद्दा है। वहीं, गुजरात में सीएम को बदलने को लेकर भी उन्होंने हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर गुजरात का सीएम बदल दिया। विजय को हटा कर भूपेंद्र पटेल को ला दिया गया। इसको लेकर उन्होंने लोगों से कहा कि हम ऐसा नहीं करते हैं। आप जनता की राय चाहती है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी गुजराती नववर्ष की बधाई, ट्वीट में लिखा- जय श्री कृष्ण












Click it and Unblock the Notifications