गुजरात में अब रोज तिरंगा यात्रा: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप, कहा- केसों से नहीं डरेंगे
गांधीनगर। पंजाब की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) अब गुजरात के चुनावी मैदान में आ डटी है। यहां इसी साल दिसंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां कई पंचवर्षीय भाजपा की सरकार रही है। चूंकि, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृहनगर है, तो इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा ही फिलहाल सबसे ज्यादा राज्यों की सत्ता पर काबिज की है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने एक चुनावी चाणक्य 'संदीप पाठक' को यहां भेजा है।

गुजरात चुनाव की तैयारियों के क्रम में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकालना शुरू कर दिया है। जिस तरह से प्रचार प्रसार किया जा रहा है, उससे 'आप' की आक्रामक रणनीति साफ नजर आ रही है। आप की गुजरात आलाकमान ने तय किया है कि, वो तिरंगा यात्रा निकालती रहेगी। आम आदमी पार्टी के लिंबायत जोन के कॉर्पोरेटर उम्मीदवार रहे किरण सोनकुसारे ने कहा कि, हमें हमारी पार्टी के निर्देश हैं कि, कि पीछे नहीं हटना। दिल्ली से आए नेताओं के नेतृत्व में आप ने तय किया है कि, कार्यकर्ताओं के खिलाफ गुजरात पुलिस चाहे कितने भी केस दर्ज कर ले, लेकिन चुनाव तक रोज तिरंगा यात्रा निकालेंगे।"

सूरत शहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पिछले 1 हफ्ते से लिंबायत सहित कई इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। आप के नेताओं का कहना है कि, पुलिस बाधा डाल रही है और उन्हें डिटेन कर थाने ले जाकर तिरंगा यात्रा को रोक दिया जा रहा है। मगर.. वे हर रोज तिरंगा यात्रा निकालेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

दिल्ली से कौन भेजे गए हैं?
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात चुनाव को ध्यान में रखते हुए अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में अहम निर्णय यह लिया है कि, जिस चुनावी रणनीतिकार को पंजाब के चुनाव में लगाया था, उसे अब गुजरात की जिम्मेदारी दे दी गई है। वो चेहरा हैं- संदीप पाठक। हां जी, इन्हें पंजाब के चुनावी चाणक्य के तौर पर जाना गया है। जिन्हें आप ने अब गुजरात का इंचार्ज बना दिया है। इस राज्य में दिसंबर 2022 में चुनाव होने हैं। (संदीप पाठक के बारे में जानिए)

आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उनकी अब हिमाचल में भी पांव जमाने की तैयारी चल रही हैं। पहाड़ों पर भी झाड़ू चलाने के मकसद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंच रहे हैं और राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला से रोड शो करने जा रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ और राज्यों में भी अपने पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जिन पर पार्टी के लिए जमीन तैयार करने की जिम्मेदारी है।
दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के बाद जहां आप का ज्यादा ध्यान है वे हैं- गुजरात, हिमाचल, गोवा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और केरल।












Click it and Unblock the Notifications