पंजाब के 'रणनीतिकार' संदीप पाठक को केजरीवाल ने गुजरात में उतारा, 9 राज्यों के लिए जारी की संगठन लिस्ट
नई दिल्ली, 21 मार्च: पंजाब में जबरदस्त जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब अन्य राज्यों में अपने विस्तार की तैयारी कर रही है। पंजाब के नतीजों से उत्साहित आप की नजर अब गुजरात और हिमाचल के चुनावों पर है। जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने अपने 9 राज्यों में विस्तार के लिए संगठन तैयार किया है। जिसे लेकर कई अहम नियुक्तियां भी की हैं। 9 राज्यों में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी असम से लेकर तेलंगाना तक अपने विस्तार में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय विस्तार के लिए 9 राज्यों में संगठन की घोषणा की है।

आप की पंजाब जीत में संदीप पाठक का अहम योगदान
आम आदमी पार्टी ने पंजाब के जीत के रणनीतिकार रहे संदीप पाठक को गुजरात मे उतार रही है। यही नहीं पार्टी संदीप पाठक को राज्यसभा भी भेज रही है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को शानदार जीत दिलाने का सबसे अधिक श्रेय संदीप पाठक को दिया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर तैनात संदीप पाठक पंजाब में कई सालों से पर्दे के पीछे काम कर रहे थे और पंजाब में पूरे कैडर का निर्माण किया।
Recommended Video

अब गुजरात में पार्टी के लिए काम करेंगे संदीप पाठक
पंजाब में सटीक सर्वेक्षण करने, उम्मीदवारों के चयन और पंजाब में पार्टी की शानदार जीत के लिए पूरी रणनीति तय करने के पीछे संदीप पाठक का दिमाग था। पाठक ने अपनी पीएच.डी. 2011 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (ब्रिटेन) से की है। अब पार्टी उन्हें गुजरात में कैडर खड़ा करने का काम सौंप रही है। पार्टी ने संदीप पाठक को गुजरात का प्रभारी बनाया है। वहीं पटियाला से विधायक गुलाब सिंह को गुजरात का इलेक्शन इंचार्ज बनाया है। गुलाब सिंह गुजरात में 2016 से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

हिमाचल में आप ने उतारी पूरी फौज
हिमाचल में पार्टी को मजबूत करने के लिए केजरीवाल ने पदाधिकारियों की एक पूरी फौज उतारी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है। आप नेता दुर्गेश पाठक को भी हिमाचल में प्रभारी नियुक्त किया गया है। मनीष सिसोदिया के करीबी रहे रत्नेश गुप्ता पहले ही हिमाचल में पार्टी का प्रभार संभाल रहे हैं। इसके अलावा करमजीत सिंह रितु, कुलवंत बाथ, सतेंद्र टैगोर, बिपिन राय औऱ दीपक बाली को जिम्मेदारियां दी हैं।

छत्तीसगढ़ में पार्टी ने गोपाल राय को प्रभारी बनाया
वहीं केरल के लिए आम आदमी पार्टी ने ए राजा को प्रभारी बनाया है। असम में राजेश शर्मा को पार्टी ने प्रभारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में पार्टी ने दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय को प्रभारी बनाया है। बुराड़ी से विधायक संजीव झा को भी छत्तीसगढ़ में प्रभारी नियुक्त किया। संतोष श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया। दक्षिणी दिल्ली से पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज को हरियाणा में चुनाव प्रभारी बनाया गया तो पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महेंद्र चौधरी को सह प्रभारी बनाया है। तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह और डॉक्टर संदीप पाठक पंजाब के प्रभारी बने रहेंगे। द्वारका से विधायक विनय मिश्रा को पार्टी ने राजस्थान की कमान सौंपी है तो मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
-
दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications