साड़ी और काले चश्मे में ज्वेलरी दुकान पर पहुंची महिला, चंद सेकेंड में ले उड़ी 7 लाख का हार
सोशल मीडिया पर एक महिला का लाखों का हार चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हार चुराने वाली महिला के शातिर तरीके ने इंटरनेट यूजर्स को भी चौंका दिया है। वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक ज्वेलरी स्टोर का है। घटना 17 नवंबर की बताई जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- श्रद्धा जैसा हत्याकांड, महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति को मारा, फिर शव को काटकर फ्रिज में रखा

इतने शातिर तरीके से की चोरी कि पता तक नहीं चल पाया
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला साड़ी पहने हुए हैं और गहरे रंग का धूप का चश्मा लगाई हुई है। साथ ही महिला मास्क भी लगाई हुई है। इस दौरान महिला बलदेव प्लाजा में बेचू लाल सराफा प्राइवेट लिमिटेड की ज्वैलरी की दुकान पर कई हार के सेटों को देख रही थी। वहीं, जेवरात को करीब से देखने का नाटक करते हुए महिला ने अपनी गोद में दो डिब्बे रख लिए। फिर उसने उनमें से सिर्फ एक को वापस काउंटर पर रखा और दूसरे को अपनी साड़ी की सिलवटों में छिपा दिया।

बैग में डाला और चल दी दुकान से बाहर
हार को सिलवटों में छिपाने के बाद महिला ने उसे बैग में डाला और चल दिया। महिला ने इतने शातिर तरीके से चोरी की कि दुकान मालिक को भी इसका पता नहीं चला। हालांकि, पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेकलेस सेट की कीमत करीब 7 लाख रुपये थी।

पुलिस ने दर्ज की FIR
दुकान मालिक को चोरी की घटना के बारे में जानकारी अगले दिन सीसीटीवी देखने पर हुई। फिलहाल मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली और जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक चोरी करने वाली महिला को नहीं खोजा जा सका है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोग कर रहे हैं तरह-तरह के कमेंट्स
महिला की तरफ से चोरी किए वीडियो पर लोग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दादादी जी को ऊपर वाले से भी डर नहीं लग रहा है। वहीं, एक यूजर ने लिखा अरे यार। जबकि अन्य यूजर्स भी महिला पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications