श्रद्धा जैसा हत्याकांड, महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति को मारा, फिर शव को काटकर फ्रिज में रखा

दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब देशभर से इसी तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को कई हिस्सों में काटकर फ्रिज में रखा। इस कांड में भी आरोपियों ने श्रद्धा केस के आरोपी आफताब की ट्रिक अपनाई और टुकड़ों का धीरे-धीरे ठिकाने लगा दिया।

husband

दरअसल इस साल मई में पांडव नगर स्थित रामलीला मैदान और नाले में कई मानव अंग मिले थे। पहले तो पुलिस को मामला समझ नहीं आया, लेकिन जब क्राइम ब्रांच ने आसपास के कैमरों को खंगाला तो सारा मामला सामने आ गया। शव के टुकड़े अंजन दास के थे, जिनकी हत्या पूनम और सौतेले बेटे दीपक ने की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या थी हत्या की वजह?
प्रारंभिक जांच में पता चला कि अंजन दास का कई महिलाओं से नाजायज संबंध था। इस वजह से उसकी पत्नी नाराज रहती थी। पूनम की भी अंजन से ये तीसरी शादी थी। जांच में ये भी पता चला कि मृतक अपने बेटे दीपक की पत्नी को गलत नजर से देखता था, ऐसे में वो भी अपने पिता से नाराज चल रहा था।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?
मई में पूनम और दीपक ने अंजन की हत्या का प्लान बनाया। उन्होंने उसको नशे की गोलियां दे दीं। जिससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद उन्होंने उसकी चाकू से हत्या की और फिर शव को अलग-अलग हिस्सों में काटकर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद वो उसको नाले और मैदान में ठिकाने लगाते रहे। फिलहाल अब दिल्ली पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करवाने जा रही है।

श्रद्धा कांड से मिलती है घटना
आपको बता दें कि मई में ही आफताब ने भी श्रद्धा को मौत के घाट उतारा था। उसने भी इसी तरह से शव को काटकर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद टुकड़ों को महरौली के जंगलों में अलग-अलग जगहों पर फेंका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+