GORAKHPUR: बारिश के लिए अजब-गजब के टोटके,मेंढ़क और मेंढ़की की हुई शादी,शिवलिंग को जल में डूबोया
बारिश न होने से आमजन बेहाल हैं। किसान सूखे की मार झेल रहे हैं।भारी उमस से सभी परेशान हैं।सभी बस बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जल्द से जल्द बारिश हो इसके लिए कई तरह के टोटके भी किए जाने शुरु हो गए हैं। लोगों का यह कहना है क

Recommended Video
गोरखपुर,19 जुलाई: बारिश न होने से आमजन बेहाल हैं। किसान सूखे की मार झेल रहे हैं।भारी उमस से सभी परेशान हैं।सभी बस बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जल्द से जल्द बारिश हो इसके लिए कई तरह के टोटके भी किए जाने शुरु हो गए हैं। लोगों का यह कहना है कि इन टोटकों से इंद्रदेव प्रसन्न होंगे और जल्द बारिश होगी।इसी क्रम में कालीबाड़ी मंदिर में मेंढक-मेंढकी की शादी कराई गई, चौरीचौरा के महादेवा गांव में ग्रामीणों और पुजारी ने शिव मंदिर में ही पानी भर दिया, पिपराइच के सिधावल गांव में मंगलवार को काफी महिलाओं-पुरुषों ने भगवान इंद्र और सूर्यदेव की पूजा की।
मेढ़क-मेंढ़की की हुई शादी
गोरखपुर के कालीबाड़ी मंदिर में पूरे विधि-विधान से मेंढ़क-मेंढ़की की शादी की गयी। पंडित द्वारा मंंत्रोच्चारण किया गया।दोनों ने फेरे लिए और एक दूजे के हो गए।इस दौरान मंगल गीत भी हो रहे थे।
शिवलिंग को डूबो दिया गया
चौरीचौरा के महादेवा गांव में बारिश नहीं होने पर ग्रामीणों और पुजारी ने शिवलिंग को पूरी तरह पानी में डूबो दिया।
भगवान सूर्य को चढ़ाई गई धार
पिपराइच के सिधावल गांव में मंगलवार को गांव के ब्रह्म स्थान पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंचे। इंद्रदेव को मनाने के लिए उन्होंने पारंपरिक गीतों के जरिए उनसे अपनी पीड़ा कही।












Click it and Unblock the Notifications