Vande Bharat Train: गोरखपुर से लखनऊ चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का रुट हुआ फाइनल, देखें पूरी डिटेल

Vande Bharat Train News Gorakhpur: जल्द ही पूर्वांचलवासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात जुलाई को सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रवाना करेंगे। इसके बाद यह ट्रेन आम यात्रियों को अपनी सेवा देनी शुरु करेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के रुट पर बुधवार को अंतिम निर्णय ले लिया है। गोरखपुर से लखनऊ तक इस ट्रेन का रुट फाइनल हो गया है।

यह रहेगा रुट
रेलवे ने गोरखपुर से लखनऊ चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का जो रुट फाइनल किया है उसमें कुछ और स्टॉपेज बाद में जुड़ सकते हैं। इस निर्धारित रुट के मुताबिक, गोरखपुर से चलकर वंदे भारत ट्रेन बस्ती में रुकेगी। इसके बाद यहां से चलकर यह ट्रेन अयोध्या होते हुए लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी।

vande bhrat

यह रहेगी टाइमिंग
वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होगी। यह लखनऊ में 10 बजकर 15 मिनट पर पहुंच जाएगी।

Vande Bharat Train: गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के लिए देने होंगे इतने रुपए
रेलवे की तैयारियां जोरों पर
प्रधानमंत्री आगमन कार्यक्रम को लेकर रेलवे पूरी तरह चौकन्ना है। पीएम की मेहमाननवाजी में कोई कमी न रह जाए इसके लिए रेलवे रात- दिन अथक प्रयास कर रहा है। सुरक्षा से लेकर रेलवे को सजाने तक सभी कामों को गंभीरता से और तीव्र गति से किया जा रहा है। तैयारियां अपनी पूर्णता की ओर बढ़ती दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+