Vande Bharat Train: गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के लिए देने होंगे इतने रुपए

Vande Bharat Train News Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात जुलाई को पूर्वांचलवासियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। इसके बाद से यह ट्रेन गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ व प्रयागराज के यात्रियों को अपनी सेवा देनी शुरु कर देगी। मंगलवार को इस ट्रेन का ट्रायल भी किया जा चुका है। आइए जानते हैं गोरखपुर से लखनऊ के लिए क्या रहेगा वंदे भारत ट्रेन का किराया।

जल्द ही वंदे भारत ट्रेन पूर्वांचलवासियों के लिए उपलब्ध रहेगी। मंगलवार को हुए ट्रायल में ट्रेन ने महज 3 घंटे 58 मिनट में गोरखपुर से लखनऊ की दूरी तय की। यह दूरी 296 किलोमीटर है। ट्रेन की स्पीड 110 किमी प्रति घंटे रही। हालांकि सवा चार घंटे में ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचना था और वह 17 मिनट पहले ही पहुंच गई। सुबह 6:05 बजे रवाना होने के बाद ट्रेन 10: 03 मिनट पर लखनऊ पहुंच गई।

vande bharat

ट्रायल वाला रूट लगभग फाइनल हो चुका है। इस पर अब केवल रेलवे बोर्ड का मुहर लगना बाकी है। समय की बात करें तो यह ट्रेन सुबह सात बजकर पांच मिनट पर गोरखपुर से रवाना होगी, जो लखनऊ 11 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

यह है प्रस्तावित किराया वंदे भारत ट्रेन से अगर आप लखनऊ की यात्रा कर रहे हैं तो आपको दो विकल्प मिलेंगे। पहला चेयर कार का और दूसरा एक्जीक्यूटिव क्लास का। चेयर कार का प्रस्तावित किराया 795 रुपए प्रति व्यक्ति व एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1525 रुपये है। इसमें संशोधन संभावित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+