UP nikay chunav 2023: सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद के निकले आंसू, बोली- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

गोरखपुर से सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने मांग नहीं मानने पर आत्मदाह करने की चेतावनी तक दे डाली।

gorakhpur

Recommended Video

    निकाय चुनाव रिजल्ट: बरेली में इन्हें मिली शहर की सरकार में कुर्सी, जानिए एक क्लिक में

    UP nikay chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां गोरखपुर में हुए नगरी निकाय चुनाव में बीजेपी के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने लगभग 60 हजार मतों से जीत हासिल की है। डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी की काजल निषाद को हराया है। उधर, काजल निषाद को मिली हार के बाद उन्होंने मतगणना स्थल पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं वे मीडिया से बात करते हुए फूट-फूट कर रोने लगी। काजल निषाद ने दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने मांग नहीं मानने पर आत्मदाह करने की चेतावनी तक दे डाली।

    काजल निषाद ने कही ये बात

    समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी काजल निषाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हम लोग दिन रात रखवाली कर रहे थे, और हमें यह परिणाम मिल रहा है। दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए। जनता मेरे साथ थी, जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया। मैं कैसे मान लूं कि मेरे सब लोग हार गए। इसी के साथ काजल निषाद ने कहा कि, मेरे समाज ने बढ़कर वोट दिया है। मेरे गोरखपुर की जनता ने आशीर्वाद दिया। कैसे मान लूं पारदर्शिता से निष्पक्ष चुनाव हुए। काजल निषाद ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, इनका कंप्यूटर अच्छी गुणवत्ता का नहीं है, जैसे यह सरकार रोड अच्छा नहीं देती, वैसे कोई सामान अच्छा नहीं देती, मतगणना दोबारा से होनी चाहिए।

    कुछ ऐसे रहे चुनाव परिणाम

    उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव 2 चरणों में संपन्न हुए थे, जिनके लिए मतगणना शनिवार को संपन्न हुई। वहीं गोरखपुर में हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने जीत हासिल की है। मतगणना के लिए सुबह से ही सभी दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थकों की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली गई, जहां दिनभर चली मतगणना के बाद शाम को विजय प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

    ये भी पढ़े- Kanpur municipal election में जीत के बाद BJP की प्रमिला पांडे ने बहुओं को दिया खास संदेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+