Kanpur municipal election में जीत के बाद BJP की प्रमिला पांडे ने बहुओं को दिया खास संदेश
Kanpur municipal election में जीत के बाद BJP की विजयी प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने बहुओं को दिया खास संदेश दिया है, साथ ही उन्होंने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और जनता को दिया है.

Recommended Video

Kanpur municipal election result: उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में कानपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वंदना बाजपाई को बड़े अंतर से हराया है। सुबह लगभग 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद लगातार वोटों की गिनती जारी थी, जहां वोटों की गिनती पूरी होने पर प्रमिला पांडे को 437966 वोट मिले हैं, तो वहीं समाजवादी पार्टी की वंदना वाजपेई को 261389 मत प्राप्त हुए हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आशनी अवस्थी को उन 89461 मौत तो वहीं बसपा प्रत्याशी अर्चना निषाद को 51771 मत मिले हैं।
प्रमिला पांडे ने कही ये बात
प्रमिला पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं जिस परिवार से हूं, मेरे परिवार में यह नहीं बताया गया कि, थोड़े सा चुनाव लड़ो, जीतने हारने के चक्कर में किसी की बेटी बहू को कुछ कहो, हमारे लिए कोई मतलब नहीं। उन्होंने किया, भगवान ने उनका मुंह काला किया। हम काम किए थे, काम करेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि, बहुएं हमारे ठीक हैं, सभी अपना काम करें, बहुएं अपना काम करें, हम अपना काम करेंगे। इसी के साथ प्रमिला पांडे ने अपनी जीत का श्रेय अपने पार्टी और जनता को दिया है। साथी प्रमिला पांडे ने अपने तेवर को लेकर कहा कि, तेवर क्यों खत्म होगा, वह तो वैसा ही रहेगा।
कुछ इस तरह हुई मतगणना
नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी में मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे रुझान सामने आते गए तो वहीं पार्षद और महापौर के मतों की गणना के लिए 80-80 टेबल नहीं यानी कुल 160 टेबल लगाई गई थी। सुबह 7 बजे से मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, तो वहीं ठीक 8 बजे मतों की गणना का काम शुरू हुआ। प्रत्याशियों के समक्ष ही स्ट्रांग रूम खोला गया, और ईवीएम निकाली गई। इसके बाद कर्मचारियों ने एक-एक कर ईवीएम मशीनों की गिनती शुरू की, वहीं देर शाम तक मतगणना के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें बीजेपी की प्रमिला पांडे ने जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications