बरसात से पहले दुरुस्त हो रही जल निकासी की व्यवस्था, नगर आयुक्त ने कर्मचारियाें को दिए यह सख्त निर्देश
Nagar Nigam News Gorakhpur Uttar Pradesh: गोरखपुर नगर निगम के आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल इन दिनों शहर की व्यवस्था दुरुस्त करने में काफी सक्रिय दिख रहे हैं। प्राथमिक कार्यों में बरसात से पहले जल निकासी की समस्या का पूर्ण समाधान करना है। नगर आयुक्त इन दिनों खुद बड़े व छोटे सभी नालों की सफाई का निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को वार्ड संख्या 15 हनुमंत नगर का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त के साथ की यहां की पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी के साथ नगर आयुक्त ने पूरे वार्ड का पैदल भ्रमण कर वार्ड में साफ-सफाई, आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नालियों की साफ सफाई, वार्ड में चल रहे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं वार्ड में स्थित पार्कों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, जोनल सफाई निरीक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।

वार्ड में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा मिला। वार्ड की नालियां जगह-जगह जाम थी और पूरे वार्ड में कई जगह का गाय/सांड घूमते हुए मिले। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं बरसात से पूर्व वार्ड में समस्त नालियों की सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी अधिकारी कन्हा उपवन को वार्ड में कैटिल कैचर वाहन भेजकर वार्ड में घूम रहे सभी छुट्टा गोवंश को कान्हा उपवन में भेजवाने हेतु निर्देशित किया गया।
Gorakhpur News DDU University: स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, देखें पूरी डिटेल
वार्ड में स्थित अंबेडकर पार्क में आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण करके पार्क में अवैध निर्माण करा लिया गया है, जिससे पार्क लोगों के टहलने लायक भी नहीं बचा है, इसके साथ ही मूक बधिर विद्यालय के पीछे शौचालय के पास भी अवैध अतिक्रमण करके निर्माण कराया गया है, वार्ड की नालियों पर भी कई जगह लोगों द्वारा अतिक्रमण करके पक्का निर्माण करा लिया गया है, जिससे नालियों की साफ सफाई में असुविधा हो रही है।
नगर आयुक्त द्वारा जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम बुलाकर नालियों पर रुपए अवैध अधिक्रमण को ध्वस्त कराकर नालियों की विधिवत सफाई सुनिश्चित करायें।
वार्ड में रेलवे लाइन से सटे बड़ा नाला पर रखे स्लैब को हटवा कर सफाई करने हेतु सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के बड़े नालों की सफाई पहले की जा चुकी है। यह क्रम जारी है। बरसात में लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरा प्रयास है।












Click it and Unblock the Notifications