Gorakhpur News DDU University: स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। प्रवेश परीक्षाएं दिनांक 27 जून से प्रारंभ होकर 8 जुलाई तक चलेंगी। शोध पात्रता परीक्षा की तिथियों की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी। सभी प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही संपन्न होंगी। इसमें मुख्य परिसर के 9 तथा महाराणा प्रताप परिसर के 2 केंद्र शामिल है।
*22 जून से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी*
अभ्यर्थी विवि के प्रवेश पोर्टल http://dduguadmission.in पर जाकर दिनांक 22 जून की शाम 6 बजे से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

"विवि के प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षाओं के व्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण आयोजन के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को यहां अध्ययन के लिए आमंत्रित करना हमारा अभीष्ट है।"
*प्रो पूनम टंडन*, कुलपति
10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो पूनम टंडन के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से जुड़े विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ आम जनमानस ने बड़ी संख्या में भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications