Gorakhpur News: MMMUT के छात्रों ने किया रक्तदान, जानिए लोगों से क्या की अपील

Gorakhpur News: गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने रविवार को रक्तदान किया। मदद सेवा संस्था, गोरखपुर एवं एमएमयूटी गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में श्री गुरु नानक देव रक्तदान सेवा समिति, जटाशंकर, गोरखपुर के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Gorakhpur News: MMMUT की छात्रा अदिति को Flipkart में इस खास पैकेज पर मिली जॉब, Walmart ने भी दिया था ऑफर
उक्त अवसर पर मदन मोहन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बी० टेक० प्रथम वर्ष के छात्रों ने सोशल इंटर्नशिप के तहत बढ़ चढ़कर रक्तदान किया | प्रथम रक्तदाता के रूप में विश्यविद्यालय के अतिथि शिक्षक अभिषेक सिंह ने रक्तदान किया जिससे अभिप्रेरित होकर अनेक छात्रों ने रक्तदान किया |सोशल इंटर्नशिप के अन्तर्गत बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ ने गुरुद्वारा परिसर की विधिवत साफ सफाई किया।

mmut

उक्त अवसर पर उपस्थित समाजसेवी डॉ० राजेश चंद्र गुप्त ने सभी रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए रक्तदान से लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर गौरव शर्मा ने रक्तदान के विषय में सम्बोधित करते हुए बताया कि रक्तदान से कैंसर ,हीमोग्लोबिन , शरीर का वजन बढ़ना जैसे गंभीर समस्याओ से निजात मिलता है | प्रथम रक्तदाता के रूप में रक्तदान करने वाले अभिषेक सिंह ने बताया कि रक्तदान जहाँ एक ओर किसी दूसरे की जान बचाने में मदद करता है वहीँ दूसरी ओर इससे परम आत्म संतुष्टि मिलती है ।

उक्त अवसर पर संस्था के वरिष्ठ हितचिंतक शुभम श्रीवास्तव, राहुल सिंह , विवेक मिश्र, आशीष नंदन सहित विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं में विशेष रूप से ऋषिकेश जायसवाल , हर्ष,रविकांत त्रिपाठी,विनायक मिश्रा ,सिद्धार्थ प्रकाश, अदिति सिंह, तनुष हिरवानी, नंदिनी सिंह, बिस्मन प्रीत कौर समेत आदि छात्र उपस्थित रहे । श्री गुरुनानक सेवा समिति के तरफ से सरदार जसपाल सिंह, जगनयन सिंह नीटू एवम् गोरखनाथ चिकित्सालय की ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+