Gorakhpur News: MMMUT की छात्रा अदिति को Flipkart में इस खास पैकेज पर मिली जॉब, Walmart ने भी दिया था ऑफर
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली अदिति श्रीवास्तव ने आज एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बेटियां, बेटों से कम नहीं। अदिति ने सिर्फ माता पिता और परिवार का ही मान नहीं बढ़ाया है बल्कि बेटियों को एक बार और गौरवान्वित किया है। आज जिले को अपनी इस बेटी पर नाज है। अदिति ने कम उम्र में ही flipkart जैसी बड़ी कंपनी में खास पैकेज पा लिया। इसके साथ ही Walmart कंपनी ने भी अदिति को ऑफर किया है।
MMMUT की हैं छात्रा
अदिति वर्तमान समय में गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, अंतिम वर्ष की छात्रा हैं।

DDU University News Gorakhpur: एमए, एमएससी, बीकॉम सहित इन कक्षाओं का परीक्षाफल हुआ जारी, देखें पूरी डिटेल
पिता डॉक्टर तो भाई है इंजीनियर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली अदिति का पारिवारिक पृष्ठभूमि में शानदार है। इनके पिता सुधीर श्रीवास्तव पेशे से डॉक्टर हैं तो भाई अभिषेक श्रीवास्तव बंगलौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। माता अंजली हाउसवाइफ हैं।
बेटी की सफलता पर है नाज
पिता डॉक्टर सुधीर श्रीवास्तव कहते हैं कि आज मेरा अपना सच हुआ। बेटी ने जो कर दिखाया उससे आज मैं एक बेटी का पिता होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। बेटियां बेटों से न कभी कम थी ना रहेंगी। बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । उसे शुभकामनाएं देता हूं। मां अंजली ने कहा बेटी पर नाज है। मुझे बचपन से ही पता था बेटी कैरियर में जरूर कुछ बड़ा करेगी।
Flipkart में मिला यह खास पैकेज
अदिति श्रीवास्तव को फ्लिपकार्ट में 32 लाख का वार्षिक पैकेज मिला है। इसके साथ ही walmart कंपनी ने भी अंजली को 22 लाख का पैकेज ऑफर किया है।












Click it and Unblock the Notifications