Gorakhpur News: DDU University दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वालों को करना होगा यह काम
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षान्त समारोह में जिन छात्र/छात्राओं का नाम स्वर्ण पदक के लिए चयनित किया गया है उनको सूचित किया जाता है कि वे सुब बीवीह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक, प्रशासनिक भवन स्थित अभिलेख कक्ष से अथवा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पात्रता प्रमाण पत्र का प्रिन्ट लेकर सम्बन्धित विभागाध्यक्ष / संकायाध्यक्ष / प्राचार्य से एक फोटो एवं समस्त कक्षाओं की अंकतालिकाओं की छायाप्रति प्रमाणित कराकर, पात्रता प्रमाण पत्र के साथ संलग्न कर दिनांक 27/08/2024, दिन मंगलवार तक अवश्य जमा कर दें।ऐसा नहीं करने की स्तिथि में वो दीक्षान्त समारोह में सम्मिलित नहीं हो पायेंगे।

Gorakhpur News: DDU University ने 43 वें दीक्षांत समारोह का लोगो किया रिलीज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के 43 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर ललित कला एवं संगीत विभाग द्वारा दो दिवसीय "सैरा चित्र प्रदर्शनी" का समापन प्रो० नंदिता आई० पी० सिंह (पूर्व अधिष्ठाता कला संकाय तथा अनु श्रवण समिति की संयोजिका ) के द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने "सैरा चित्र प्रदर्शनी" के डिजिटल कैटलॉग का विमोचन भी किया और सफल प्रदर्शनी के आयोजन के लिए ललित कला एवं संगीत विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा संयोजिका प्रोफेसर उषा सिंह को बधाई भी दिया । ललित कला एवं संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह सैरा चित्र प्रदर्शनी निश्चित तौर पर सफल रही इसे और भी बेहतर बनाने के लिए निरंतरता बेहद जरूरी है । इस अवसर पर आयोजक मंडल के सदस्य डॉ० गौरीशंकर चौहान, डॉ प्रदीप कुमार साहनी, डॉ० प्रदीप राजोरिया तथा विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।












Click it and Unblock the Notifications