Gorakhpur News DDU University: बी फार्मा, डी फार्मा , एमएस और बीसीए कोर्सेज की आवेदन प्रक्रिया शुरू
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विष्वविद्यालय, गोरखपुर ने आज बहुप्रतीक्षित बी फार्मा, डी फार्मा , एम एस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए(मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) तथा बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) के लिए प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।
पूर्वांचल के युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभप्रद इन कोर्सेज के ऑनलाइन फॉर्म प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर भरे जा सकते हैं।प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
माननीय कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके साथ ही
आनलाइन फार्म आवेदन हेतु पोर्टल खोल दिये हैं। डी, फार्मा के लिए विष्वविद्यालय परिसर में कुल 66 सीटें निर्धारित हैं । जिसमें आवेदन के लिए अभ्यर्थी को इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में विज्ञान सवर्ग से अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवष्यक है। इसके साथ ही समय-समय पर फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इण्डिया यदि कोई अन्य योग्यता निर्धारित की है तो वह भी मान्य होगा।

Gorakhpur News: DDU University दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वालों को करना होगा यह काम
बी, फार्मा के लिए भी विष्वविद्यालय परिसर में कुल 66 सीटें निर्धारित हैं। इस पाठ्यक्रम में फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इण्डिया के नियमानुसार प्रवेष के लिए अभ्यर्थी को इण्टरमीडिएट या समकक्ष स्तर पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं अग्रेजी मूल विषय के साथ ही गणित, बायोटेक्नॉलाजी, कम्प्यूटर साइंस या जीवविज्ञान में से किसी एक वैकल्पिक विषय के साथ न्यूनतम 40 प्रतिषत अंकों में उत्तीर्ण होना आवष्यक है।
इसी तरह नाईलेट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के साथ संयुक्त रूप से संचालित होने वाले एम एस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 33 तथा बीसीए(मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) तथा बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) दोनों में 66/ 66 सीटें हैं। बीसीए कोर्सेज के लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट है जबकि एमएस के लिए न्यूनतम अर्हता बीटेक/बीसीए/एमसीए है।












Click it and Unblock the Notifications