Gorakhpur News: DDU University में वार्षिक परीक्षा का हुआ शुभारंभ, छूटे हुए छात्रों को ऐसे मिलेगा मौका

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षा 2024 प्रारंभ हो गई है। परीक्षा के पहले दिन पहली पारी में विश्वविद्यालय केंद्र पर पंजीकृत 2674 विद्यार्थियो में से 2268 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

कुछ विद्यार्थी जो 4 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी संशोधित समय सारणी नहीं देख पाने की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए उनके लिए विश्वविद्यालय छात्र हित को ध्यान में रखते हुए स्पेशल परीक्षा का आयोजन *12 मई, रविवार को 1 बजे से 4 बजे* के बीच में करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा केवल छूटे हुए विद्यार्थियों की होगी।
ज्ञातव्य है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 4 अप्रैल को ही वेबसाइट पर संशोधित समय सारणी जारी कर दी थी। इसके साथ ही विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड रविवार को ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया था।

ddu

Gorakhpur News: DDU University ने यूनीरैंक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में हासिल की यह शानदार जगह
क्योंकि प्राइवेट अभ्यर्थी के रूप में पंजीकृत विद्यार्थी विश्वविद्यालय से नियमित रूप से जुड़ा नही रहता है इसलिए कुछ विद्यार्थियों ने संशोधित परीक्षा समय सारणी नहीं देख पाए।


दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न
1:00 से 4:00 तक आयोजित होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इस परीक्षा में करीब 2317 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 2227 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

Gorakhpur Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर जानिए क्या है गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों की राय
कुलपति प्रोसेसर पूनम टंडन ने स्वयं कला संकाय जाकर द्वितीय पाली में हो रही परीक्षा का निरीक्षण किया इसके साथ ही कुलपत ने आईसीटी सेल में जाकर परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की।
विद्यार्थियों से आग्रह किया जाता है की सूचनाओं के लिए वो नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहे। किसी और सूचना पर विश्वास ना करें चुनाव की वजह से भविष्य में परीक्षा के समय में तथा तिथि में बदलाव हो सकता है इसलिए विद्यार्थियों से आग्रह है कि वह नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+