Gorakhpur Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर जानिए क्या है गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों की राय
Gorakhpur Lok Sabha Ground Report: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के छात्रों से वन इंडिया हिंदी की टीम ने खुलकर बातचीत की। टीम ने लोकसभा चुनाव पर छात्रों का विचार जाना। इस दौरान छात्रों ने बेबाकी से अपनी बात रखी।
बदलाव की जरुरत है
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नारायण दत्त पाठक कहते हैं कि यह सीएम सिटी है लेकिन आज भी यहां बहुत समस्याएं बनी हुई हैं। स्थानीय स्तर पर बात करें तो जल निकासी, ट्रैफिक आज भी बड़ी समस्याएं हैं। गलियों की सड़के आज भी गढ्ढ़ा युक्त हैं। सपा कांग्रेस का गठबंधन सही है। परिवर्तन होना चाहिए। एक सरकार रहती है तो वो तानाशाही की ओर अग्रसर हो जाती है। बदलाव की जरुरत है।
सुधार की जरुरत है छात्र देवव्रत राय कहते हैं कि सरकार को छात्र हित में अभी बहुत कुछ करना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में अभी बहुत सुधार की जरुरत है।

वोट शिक्षा और विकास पर होना चाहिए बीए द्वितीय वर्ष के छात्र साजिद अंसारी कहते हैं कि लोकसभा चुनाव देश का सबसे बड़ा महापर्व है। इसमें लोगों को आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। लेकिन एक बात जनता से करना चाहूंगा वोट शिक्षा और विकास पर होना चाहिए न कि धर्म और जाति के आधार पर।
हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा छात्र प्रतिमा त्रिपाठी कहती हैं कि मैं पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों से बहुत खुश हूं। हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। जो विपक्षी हैं उनका काम ही है विरोध करना। जो लोग राष्ट्र को आगे बढ़ना देख नहीं सकते वहीं विरोध करते हैं। मैं हर क्षेत्र में हुए विकास से संतुष्ट हूं।
Recommended Video
तीव्र विकास हुआ रजनीश त्रिपाठी कहते हैं कि सीएम योगी के नेतृत्व में तीव्र विकास हुआ है। इस शहर में कोई कमियां नहीं हैं। पिछले कई दशकों से यहां इस तरह का विकास नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications