Gorakhpur : नहान के दौरान तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत
गोरखपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी है। जिले के बेलघाट, गोला और कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रोहिन और सरयू नदी में युवकों के डूबने से उनकी मौत हो गयी। बेलघाट में डूबे युवक का
Gorakhpur Nesw: गोरखपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी है। जिले के बेलघाट, गोला और कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रोहिन और सरयू नदी में युवकों के डूबने से उनकी मौत हो गयी। बेलघाट में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेलघाट क्षेत्र के लोनानागर गांव निवासी रामलक्षन मौर्य पुत्र सत्यम अपने माता-पिता के साथ नहाने गया था। गांव के कुछ साथियों के साथ वह नदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी।
गोला क्षेत्र के सरयू नदी के रामामऊ घाट पर बांहपुर गांव निवासी रुदल चौधरी का पुत्र रोशन सुबह गांव के लड़कों के साथ नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से डूब गया। वह कक्षा सात का छात्र है। कैंपियरगंज क्षेत्र में रोहिन नदी के भौराबारी घाट पर नहाने गया जंगलबब्बन टोला नगर निवासी 12 वर्षीय कृष जायसवाल पुत्र संदीप जायसवाल डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस शवों की तलाश कर रही है।
Gorakhpur AIIMS ने शुरु की दो साल से बंद पड़ी सेवाएं,मरीजों को मिलेगी राहत
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी में स्नान कर दान किया। बहुत लोगों ने सत्यनारायण व्रत कथा भी सुना। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का बहुत महत्व है।












Click it and Unblock the Notifications