Gorakhpur AIIMS ने शुरु की दो साल से बंद पड़ी सेवाएं,मरीजों को मिलेगी राहत
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर ने मरीजों की सुविधा के लिए नई सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। रेडियोलाजिस्ट मिलने के बाद एम्स ने दो साल से बंद सीटी स्कैन,एमआरआई जांच एक सप्ताह में शुरु हो जाएगी।
Gorakhpur News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर ने मरीजों की सुविधा के लिए नई सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। रेडियोलाजिस्ट मिलने के बाद एम्स ने दो साल से बंद सीटी स्कैन,एमआरआई जांच एक सप्ताह में शुरु हो जाएगी। इससे गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूर्वांचल सहित नेपाल के मरीजों को राहत मिलेगी। यह मशीनें 2020 में ही यहां लग गई थी। लेकिन रेडियोलाॅजिस्ट न होने के कारण मशीने नहीं चल रहीं थी।

मीडिया प्रभारी डा. मुकुल सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड संचालन की जिम्मेदारी हिंद लैब को दी गई है। रेडियोलाजिस्ट डा. पवन कुमार मौर्य की तैनाती हो गई है। टेली रिपोटिंग के द्वारा सीटी स्कैन व एमआरआइ की रिपोर्ट बनाकर मरीजों को दी जाएगी। रोजाना 35 से 40 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होगा।
गोरखपुर में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए टीबी अस्पताल, नंदानगर में 25 बेड का डेंगू वार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सीएमओ ने शासन से अनुमति के लिए पत्र भेजा है ।अस्पताल 100 बेड का है। यहां उपचार की सभी आधुनिक सुविधाएं- आक्सीजन, वेंटीलेटर, एक्सरे व पैथोलाजी मौजूद हैं। नौ डाक्टरों व 36 पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्स आदि की तैनाती है।












Click it and Unblock the Notifications